इंदौर शहर में महिला सम्मान सेफ़ सिटी अभियान ज़ोर शोर से चलाया जा रहा है। इस अभियान में अशासकीय सँस्थाएं कभी सेल्फ़ डिफेंस स्टंट्स तो कभी मिर्च स्प्रे पर आधारित नुक्कड़ नाटकों से महिलाओं को जागरूक कर रहीं हैं।कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया,सेफ़ सिटी अभियान प्रदेश सरकार द्वारा चलाया जा रहा है,जिसमें महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान का मुख्य रूप से ध्यान रखा जा रहा है,सुनसान रास्तों पर लाइट की व्यवस्था के साथ पुलिस प्रशासन को भी महिलाओं की सुरक्षा के लिए सक्रिय किया गया है। इस अभियान के दौरान ही पुलिस प्रशासन ने करीब 4000 लापता बच्चियों का पता लगाया है,इस अभियान में अस्थाई संस्थाएं भी सक्रियता से योगदान कर रहीं हैं।
शीरोज़,वसुमित्र जैसी सँस्थाओं से ग्रीष्मा त्रिवेदी महिलाओं को सेल्फ़ डिफेंस स्टंट्स सिखा रहीं हैं वहीं आपकी मुस्कान जन जागृति समिति महिलओं को सेल्फ़ डिफेंस, स्प्रे एवं नुक्कड़ नाटक द्वारा आत्म सुरक्षा का पाठ पढ़ा रही है।
वन स्टॉप सेंटर खोला गया।
महिला एवं बाल विकास विभाग ने इंदौर शहर में पीड़ित महिलाओं के लिए वन स्टॉप सेंटर शुरू किया है, जिसमें महिलाओं के रहने खाने से लेकर निःशुल्क वकील एवं कॉउंसलिंग की भी व्यवस्था रखी गयी है,वन स्टॉप सेंटर में आयीं पीड़िताओं को पूर्ण सुरक्षा एवं पुलिस निगरानी में हीं वापस अपने घर भेजा जाता है। हादसे के बाद कम से कम छह माह महिलाओं की कॉउंसलिंग द्वारा देख रेख की जाती है।
Related Posts
November 20, 2024 इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेसियों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
इंदौर : शहर एवं जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा इंदिरा गांधी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर […]
April 19, 2021 रेमडेसीवीर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वालों पर लगे रासुका- मंजूर बेग
इंदौर : सर्व धर्म संघ के अध्यक्ष मंजूर बैग ने अपने बयान में कहा है कि राज्य शासन और […]
May 23, 2020 उज्जैन में प्लाज्मा थेरेपी से होगा कोरोना का इलाज, पहली निगेटिव हुई मरीज ने डोनेट किया प्लाज्मा उज्जैन : आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज में प्लाज्मा सेपरेटर मशीन का शुभारंभ पहली डोनर दीपा […]
November 21, 2022 सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में गंभीरता बरतें अधिकारी
लापरवाही तथा उदासीनता बरतने वाले अधिकारी/कर्मचारियों के विरूद्ध कार्रवाई की […]
January 26, 2024 पत्नी को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले आरोपी पति को 10 वर्ष का सश्रम कारावास
इंदौर : पत्नी को प्रताडित कर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले आरोपी को अदालत ने 10 […]
March 24, 2023 एक संपादक का जलवा क्या होता है, यह भी देखा है इंदौर ने
स्मृति शेष : पद्मश्री अभय छजलानी।
🔹कीर्ति राणा 🔹
उस दिन मप्र टेबल टेनिस एसो. के […]
December 15, 2021 जीएसटी और ई- वे बिल के खिलाफ कपड़ा व्यापारी हुए लामबंद, बीजेपी को खामियाजा भुगतने की दी चेतावनी
प्रदीप जोशी
इंदौर : जीएसटी की बढ़ी हुई दर और ई-वे बिल के नए प्रारूप पर कपड़ा […]