महिला कांग्रेस में छिड़ा संग्राम, नवनियुक्त शहर अध्यक्ष के विरोध में कई कांग्रेस नेत्रियों ने किया प्रदर्शन

  
Last Updated:  May 29, 2022 " 07:39 pm"

इंदौर : राजवाड़ा स्थित अहिल्या उद्यान में कांग्रेस की महिला नेत्रियों ने धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की। ये नेत्रियां इंदौर शहर महिला कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर जया तिवारी की नियुक्ति का विरोध कर रही थी। उनका कहना था कि चंद महीने पहले जो महिला बीजेपी से कांग्रेस में आई, उसे इंदौर महिला कांग्रेस का अध्यक्ष बनाना उचित नहीं है।इससे कांग्रेस में बरसों से काम कर रही नेत्रियों को निराशा हुई है। प्रदर्शनकारी कांग्रेस नेत्रियों का कहना था कि पार्टी ने अपना निर्णय नहीं बदला तो वे अपना आंदोलन और तेज करेंगी। कांग्रेस नेत्रियों के मुताबिक कमलनाथ जब इंदौर आए थे तब उन्होंने आश्वासन दिया था कि पार्टी में मेहनत करने वाली महिलाओं के साथ अन्याय नहीं होगा। वे प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ से मिलकर उन्हें सारे सबूत के साथ अवगत कराएगी कि यह कितना अन्याय पूर्ण निर्णय है। यह जमीनी स्तर पर मेहनत करने वाली महिला नेत्रियों के साथ अन्याय है। सोनिया गांधी राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को भी इस गलत निर्णय की जानकारी दी जाएगी।
कांग्रेस नेत्रियों के इस विरोध प्रदर्शन में शशि हाडा, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश महामंत्री मनीषा शिरढोणकर वरिष्ठ महिला नेत्री किरण जिरेती, साधना भण्डारी, पूर्व जिला अध्यक्ष किरण कुशवाहा, मीता मोर्य, नीता वैष्णव, सुनीता शिन्दे, गिरजा पंडित, सुमित्रा पंवार, रेखा वर्मा, रीना चौहान, स्मिता राय, सुमित्रा सेन, रेखा प्रजापत, भारती चन्देल, मधु बैस, रश्मि शर्मा, मनीषा वर्मा, मीना सोनी, आरती कुशवाहा, नम्रता राय, राखी दुबे, कुसुमलता कंचन सोनेर, आरती हाडा, प्रभा चौहान आदि महिला नेत्रियां शामिल हुई।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *