इंदौर : महिला का बैग छीनकर भागने वाले दो कुख्यात बदमाशों को तुकोगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपियों के कब्जे से बैग में लूटी गई 04 सोने की चूडिया, मोबाइल तथा लूट मे प्रयुक्त मोटर सायकल बरामद कर ली गई है।
10 अक्टूबर को हुई थी वारदात।
पुलिस थाना तुकोगंज पर बीती 10 अक्टूबर को फरियादिया भावना शर्मा ने रिपोर्ट लिखाई थी कि थाना क्षेत्र स्थित जंजीरवाला चौराहै पर अज्ञात बदमाश उसका बैग छीनकर भाग गए हैं। फरियादिया की रिपोर्ट पर से थाना तुकोगंज मे अपराध क्रमांक 412/2020 धारा 392 भादवि का कायम कर विवेचना मे लिया गया । विवेचना के दौरान पुलिस ने अज्ञात आरोपियों की तलाश हेतु घटना स्थल के आसपास, रीगल चौराहा, थाना तुकोगंज क्षेत्र, थाना सराफा, थाना एमआईजी, तथा थाना विजय नगर क्षेत्र के करीब 75-80 सीसीटीवी कैमरे की विडियो फुटेज खंगाले। जिसके आधार पर 20 अक्टूबर को प्रवीण उर्फ गोलू पिता हरि कर्मा निवासी कैलाश का भट्टा, बडी भमोरी इन्दौर को पकडा गया। उससे पूछताछ करने पर उसने उक्त वारदात अपने साथी साजन पिता दिनेश सूर्या निवासी नंदा नगर गली नंबर 02 परदेशीपुरा इन्दौर के साथ करना बताया । आरोपी साजन को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटा गया बैग, जिसमें 04 सोने की चूडिया, मोबाइल तथा लूट मे प्रयुक्त मोटर सायकल mp09-VY-0936 जब्त की गई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अन्य वारदातो के बारे में भी पूछताछ की जा रही है ।
Related Posts
February 27, 2022 एकीकृत सोवियत संघ का सपना देख रहे हैं पुतिन
अभिलाष शुक्ला
रूस के साथ आमने-सामने के युद्ध में यूक्रेन कितना ठहर पाएगा, यह उन सभी […]
July 31, 2022 एक्टिवा गिरवी रखने की बात को लेकर हुए विवाद पर आरोपी ने किया था दोस्त के पिता का मर्डर।
आरोपी इरफान उर्फ इम्मू के कब्जे से एक छुरा और एक संतूर जब्त।
इंदौर : दोस्त के पिता […]
May 9, 2024 बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता गोविंद मालू का निधन
रीजनल पार्क मुक्तिधाम पर किया गया अंतिम संस्कार।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुक्तिधाम […]
August 18, 2024 क्रेडाई चेयरमैन और बिल्डर के खिलाफ धोखाधड़ी को लेकर एफआईआर दर्ज
बंधक रखे भूखंडों का कर दिया सौदा।
इंदौर : कलेक्टर ने क्रेडाई चेयरमैन गोपाल गोयल और […]
July 18, 2025 स्वच्छता सर्वेक्षण में मप्र के 08 शहरों को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार मिलना ऐतिहासिक उपलब्धि : मंत्री विजयवर्गीय
इंदौर एयरपोर्ट पर कैलाश विजय वर्गीय का आत्मीय स्वागत।
इंदौर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र […]
April 28, 2022 डीजीपी ने बाणगंगा और महिला थाने का किया निरीक्षण, शिकायतों के समाधान का लिया फीडबैक
इंदौर : डीजीपी सुधीर सक्सेना ने इंदौर प्रवास के दौरान बुधवार को पुलिस थाना बाणगंगा एवं […]
August 16, 2020 इंदौर में रुक- रुक कर जारी है बारिश का दौर, अब तक 18 इंच हो चुकी है बरसात इंदौर : कभी फुहार, कभी रिमझिम तो कभी झमाझम। पिछले 48 घंटों से मौसम का यही रंग नजर आ रहा […]