इंदौर : महू आर्मी रेंज के बडगोंदा इलाके में जिंदा बम मिलने से हड़कम्प मच गया।सूचना मिलने पर पुलिस और आर्मी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और बम को डिफ्यूज किया।
घटना बडगोंदा थाना क्षेत्र के ग्राम कैलोद की बताई गई है। शनिवार सुबह विनोद डांगे अपने मकान का कार्य शुरू कराने के लिए पहुंचा था, उसी दौरान उसे घास में एक बड़ा बम पड़ा दिखाई दिया। उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
आर्मी के अधिकारियों के मुताबिक महू के समीप दो अलग-अलग आर्मी रेंज हैं, जहां टैंक भेदी RL गन (कार्ग गुस्ताफ रॉकेट लोंचर) के फायर की प्रैक्टिस की जाती है। इसे आम व्यक्ति अपनी भाषा में बम कहता है। प्रैक्टिस के दौरान जितने भी मिस फायर होते हैं, उसे सेशन के आखिर में उसी जगह डिफ्यूज कर दिया जाता है।
अधिकारियों के मुताबिक जो गोला ग्रामीण को मिला था, वो 84 mm गन का है। हालत से काफी पुराना दिखाई दे रहा था। लेकिन फिर भी आर्मी द्वारा उसे सुरक्षा के लिहाज से मौके पर इलाका खाली करा कर नष्ट कर दिया गया।
Related Posts
October 2, 2020 गांधी के विचारों पर केंद्रित ई- पोस्टर का विमोचन
इंदौर : स्टेट प्रेस क्लब, मध्यप्रदेश द्वारा महात्मा गाँधी के जीवन और विचारों पर […]
January 19, 2023 संसदीय दल ने इंदौर के सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सहित अन्य प्रकल्पों का किया अवलोकन
56 दुकान पर उठाया स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ।
इंदौर : भारत सरकार की संसदीय समिति के […]
November 20, 2023 उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ हुआ छठ पर्व का समापन
इंदौर : चार-दिवसीय छठ महोत्सव का समापन सोमवार को सर्द सुबह में शहर में बसे पूर्वांचल के […]
April 24, 2021 11 लाख से ज्यादा हुई टेस्टिंग, एक लाख के करीब पहुंचा संक्रमितों का कुल आंकड़ा..!
इंदौर : कोरोना संक्रमण में कमी के आसार फिलहाल नजर नहीं आ रहे हैं। जनता कर्फ्यू के चलते […]
January 24, 2024 ड्राय डे पर लाखों रुपए मूल्य की अवैध शराब जब्त
कार में रखकर बेचने के लिए ले जाई जा रही थी अवैध विदेशी शराब।
पुलिस थाना जूनी इन्दौर […]
April 3, 2024 फ्लैट का दरवाजा खुला छोड़ कर जाना पड़ा महंगा
कमरे से लैपटाप, आइपैड और मोबाइल चुरा ले गया चोर।
इंदौर : दरवाजा खुला छोड़कर दौड़ […]
December 15, 2020 संभागीय किसान सम्मेलन को लेकर ग्रामीण विधानसभाओं में की गई बैठकें
इंदौर : दिल्ली बॉर्डर पर किसान संगठनों के आंदोलन के जवाब में बीजेपी ने देशभर में किसान […]