इंदौर : जूनी इंदौर थाना क्षेत्र के स्नेह नगर में मामूली विवाद के चलते दोस्त ने ही दोस्त की चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक का नाम भूपेंद्र बताया गया है।
सीएसपी जूनी इंदौर ने बताया कि आरोपी अभिषेक उर्फ अब्बू के दोस्त की बाइक भूपेंद्र लेकर चला गया था। बाइक लाने में देरी होने पर अभिषेक का भूपेंद्र से विवाद हुआ। इसके बाद आरोपी अभिषेक ने भूपेंद्र पर चाकू से कई वार किए और भाग निकला। बुरी तरह घायल भूपेंद्र की एमवाय अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजनों ने हंगामा मचाते हुए आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।
पुलिस के मुताबिक पूर्व में भी अभिषेक और भूपेंद्र में झगड़ा हुआ था।लेकिन आसपास के लोगों ने बीचबचाव कर झगड़े को सुलझा दिया था। आरोपी अभिषेक पर मारपीट का एक मामला पहले से दर्ज है। पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है।
Related Posts
January 12, 2024 नाबालिग बालिका को बहला – फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 20 वर्ष का सश्रम कारावास
इंदौर : अवयस्क बालिका को ले जाकर उसके साथ दुष्कृत्य करने वाले आरोपी को अदालत ने 20 […]
May 3, 2023 जिला प्रशासन का दावा,सुचारू रहीं सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं
एमवायएच सहित सभी बड़े शासकीय अस्पतालों में अधिकारियों की लगाई गई ड्यूटी।
आयुष व निजी […]
November 1, 2024 डॉ. डेविश जैन मिमांसा लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित
इंदौर : प्रेस्टीज एजुकेशन फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ. डेविश जैन को शिक्षा के क्षेत्र में […]
April 29, 2021 पीथमपुर के मित्तल स्टील के दूसरे ऑक्सीजन प्लांट में भी शुरू हुआ उत्पादन, अब भरे जा सकेंगे ज्यादा सिलेंडर
इंदौर : आक्सीजन की कमी से जूझने वाले ज़िलों को अब त्वरित गति से और अधिक संख्या में […]
June 21, 2023 पीआईईएमआर में मनाया गया योग दिवस
फैकल्टीज़ और विद्यार्थियों ने किया सामूहिक योगाभ्यास।
योगाभ्यास के लाभों से कराया […]
November 15, 2020 कोरोना के खौफ पर दीपोत्सव का उल्लास पड़ा भारी, लोगों ने उत्साह के साथ मनाई महापर्व की खुशियां
इंदौर : कोरोना के ख़ौफ़ को दरकिनार कर लोगों ने दीपावली का पर्व धूमधाम के साथ मनाया। लोगों […]
February 27, 2023 एनीमिया जागरूकता रथ को सांसद लालवानी ने दिखाई हरी झंडी
गुड़, चना, मूँगफली, किशमिश का निशुल्क वितरण।
रथ में रक्त के निशुल्क जांच की […]