सेनानियों का सम्मान हमारा परम धर्म- सत्यनारायण पटेल
इंदौर : नेताजी सुभाष मंच व गीता रामेश्वरम ट्रस्ट द्वारा देश की आजादी में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व मालवी कवि शतायु वर्षीय नरेंद्रसिंह तोमर(नत्थूसिंह) पिवड़ाए को घर जाकर जाकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि अ.भा. कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल ने श्री तोमर का सम्मान करते हुए कहा कि सेनानियों का सम्मान हमारा परम धर्म है तोमर सौ वर्ष के पार होने पर भी आज देश के प्रति चिंतन करते हैं और अंग्रेजो की गुलामी के बारे में बताते हैं। श्री तोमर ने मालवा का नाम पूरे भारत में मालवी गीतों को गाकर मालवी भाषा के लिए अलख जगाया।
मंच के अध्यक्ष मदन परमालिया ने कहा कि इंदौर व मालवा में लगभग 772 स्वतंत्रता सेनानियों ने देश की आजादी में अपना योगदान दिया। श्री तोमर ने अपने क्रांति गीतो के माध्यम से आजादी का अलख जगाया था।इस अवसर पर संजय जयंत,नरेंद्र सूर्यवंशी,गणेश वर्मा,विजय राठौर,विनोद सत्यनारायण पटेल,चेतन चौधरी,राहुल पटेल,गौरव पटेल आदि मौजूद थे।
Related Posts
June 2, 2024 02 और 04 जून को इंदौर से बांद्रा के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन
इंदौर : ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को […]
May 5, 2021 रेमडेसिविर की कालाबाजारी करनेवाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 2 इंजेक्शन बरामद
इंदौर : रेमडेसिविर इंजेक्शन की ब्लेक मार्केटिंग करने वाले तीन आरोपियों को क्राइम ब्रांच […]
February 16, 2023 शादी के कार्ड पर मुख्यमंत्री का निजी सचिव छपवाकर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
भोपाल : मुख्यमंत्री का निज सचिव बनकर धोखाधड़ी करनेवाले व्यक्ति को दमोह पुलिस ने गिरफ्तार […]
February 10, 2024 सभी दूध डेयरियों में दूध की गुणवत्ता(फेट) चेक करने की मशीनें लगाना अनिवार्य
उपभोक्ताओं के हित में जिला प्रशासन का बड़ा निर्णय।
मानव जीवन के लिए असुरक्षित व अमानक […]
March 21, 2021 सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में होगा कोरोना के मरीजों का इलाज, सांसद ने दिए निर्देश
सांसद लालवानी और संभागायुक्त डॉ. शर्मा ने बैठक ली, अस्पताल का किया निरीक्षण।
इंदौर : […]
August 11, 2022 13 अगस्त को लोक अदालत में आपसी राजीनामे से होगा प्रकरणों का निराकरण
प्रकरणों के निराकरण के लिये 58 खंडपीठों का गठन।
इंदौर : जिले में लंबित न्यायालयीन […]
June 4, 2023 देवास में कार की टक्कर से बाइक सवार आरक्षक की मौत, होमगार्ड सैनिक गंभीर घायल
देवास : देवास के नए फ्लाईओवर पर हुए दर्दनाक हादसे में एक पुलिस कर्मी की मौत हो गई जबकि […]