भोपाल : प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बयान जारी करते हुए लोगों से आग्रह किया है कि वे मास्क लगाएं और कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें।
उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटे में मध्यप्रदेश में कोरोना के 1320 प्रकरण नए आए हैं। 68 हजार टेस्ट किए गए और 169 लोग ठीक हुए हैं। संपूर्ण प्रदेश में 3780 एक्टिव केस हैं।पुलिस के 13 जवान भी कोरोना से संक्रमित हुए हैं।
मास्क कर नहीं तो पेट्रोल-डीजल नहीं।
गृहमंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि वाहन चालक अगर मास्क नहीं लगाएंगे तो उन्हें पेट्रोल-डीजल नहीं दिया जाएगा। इस आशय के निर्देश पेट्रोल पंप संचालकों को दिए जा रहे हैं। गृहमंत्री ने कहा कि मास्क के जुर्माने की राशि पर सख्ती से विचार किया जा रहा है।
लॉकडाउन का फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं।
गृहमंत्री ने कहा कि प्रदेश में लॉकडाउन या कर्फ्यू का फिलहाल कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। पिछली बार के कोरोना वैरिएंट और इस बार के वैरिएंट में अंतर है। पिछली बार परिस्थितियां अलग प्रकार की थी।
पंजाब के सीएम चुन्नी पर कसा तंज।
डॉ. मिश्रा ने कहा मैंने कल पंजाब के मुख्यमंत्री को देखा, वे टीवी रिपोर्टर को साथ में बिठाकर जाम को खुलवाने गए थे। इस बात से उन्होंने सिद्ध कर दिया कि जाम लगवाना और जाम खुलवाना दोनों ही उनके नियंत्रण में है। दोनों में उन्हें महारत हासिल है।
Related Posts
May 3, 2020 मंत्रालय में कामकाज को लेकर आ रही दिक्कतों से मुख्य सचिव को कराया अवगत भोपाल : लॉकडाउन के चलते मंत्रालय में कामकाज शुुरु करने में विभागों के कर्मचारियों एवं […]
December 25, 2020 नाइट कर्फ्यू हटाने का निर्णय कोरोना संक्रमण के फिर बढ़ने का बन सकता है सबब..?
इंदौर : कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के लिए महाराष्ट्र, कर्नाटक सहित कई […]
December 2, 2023 कमलनाथ का दावा एग्जिट पोल हैं साजिश का हिस्सा
मप्र में बन रही है कांग्रेस की सरकार।
कार्यकर्ताओं से की अपील, निराश न हों और पूरी […]
April 13, 2020 इंदौर में कोरोना से एक और मौत, 22 नए पॉजिटिव मरीज..! इंदौर : कोरोना प्रभावित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार सुबह 22 और […]
December 30, 2022 मासिक स्वच्छ वार्ड रैंकिंग स्पर्धा में छह वार्डों को किया गया पुरस्कृत
स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के तहत स्वच्छता सम्मान समारोह।
समस्त पार्षद आगामी माह में […]
March 20, 2021 हवाई यात्रा भी हुई महंगी, घरेलू उड़ानों के किराए में 5 फीसदी की बढ़ोतरी
इंदौर : महंगाई की मार झेल रही आम जनता को केंद्र सरकार ने एक और बड़ा झटका दिया है। देश […]
July 9, 2020 समाज के हर वर्ग तक पहुंचाएं सरकार की योजनाओं का लाभ- रणदिवे इंदौर : गुरुवार को बीजेपी कार्यालय पर कुशवाह समाज के पदाधिकारियों ने भाजपा नगर अध्यक्ष […]