भोपाल : प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बयान जारी करते हुए लोगों से आग्रह किया है कि वे मास्क लगाएं और कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें।
उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटे में मध्यप्रदेश में कोरोना के 1320 प्रकरण नए आए हैं। 68 हजार टेस्ट किए गए और 169 लोग ठीक हुए हैं। संपूर्ण प्रदेश में 3780 एक्टिव केस हैं।पुलिस के 13 जवान भी कोरोना से संक्रमित हुए हैं।
मास्क कर नहीं तो पेट्रोल-डीजल नहीं।
गृहमंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि वाहन चालक अगर मास्क नहीं लगाएंगे तो उन्हें पेट्रोल-डीजल नहीं दिया जाएगा। इस आशय के निर्देश पेट्रोल पंप संचालकों को दिए जा रहे हैं। गृहमंत्री ने कहा कि मास्क के जुर्माने की राशि पर सख्ती से विचार किया जा रहा है।
लॉकडाउन का फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं।
गृहमंत्री ने कहा कि प्रदेश में लॉकडाउन या कर्फ्यू का फिलहाल कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। पिछली बार के कोरोना वैरिएंट और इस बार के वैरिएंट में अंतर है। पिछली बार परिस्थितियां अलग प्रकार की थी।
पंजाब के सीएम चुन्नी पर कसा तंज।
डॉ. मिश्रा ने कहा मैंने कल पंजाब के मुख्यमंत्री को देखा, वे टीवी रिपोर्टर को साथ में बिठाकर जाम को खुलवाने गए थे। इस बात से उन्होंने सिद्ध कर दिया कि जाम लगवाना और जाम खुलवाना दोनों ही उनके नियंत्रण में है। दोनों में उन्हें महारत हासिल है।
Related Posts
October 6, 2022 इंदौर के 07 स्टार रेटिंग हासिल करने से ही मप्र भी स्वच्छता में बना नंबर वन – मंत्री भूपेंद्र सिंह
सफाई मित्रों का फूल बरसाकर किया स्वागत।
सफाई मित्रों, निगम अधिकारियों, कर्मचारियों, […]
December 12, 2020 बंगाल में नड्डा, विजयवर्गीय पर हमले की सिंधिया ने की निंदा, बोले चुनांव में जनता देगी जवाब
भोपाल : राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पश्चिम बंगाल में बीजेपी के राष्ट्रीय […]
May 17, 2021 रेमडेसीवीर की कालाबाजारी करते तीन आरोपी गिरफ्तार, 2 इंजेक्शन हुए बरामद
इंदौर : रेमडेसिविर इंजेक्शन का अवैध रूप से विक्रय करने वाले तीन आरोपियों को क्राइम […]
November 24, 2024 स्टूडेंट्स के बीच इंदौर पुलिस चला रही साइबर जागरूकता अभियान
क्लॉथ मार्केट इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज में लगी पुलिस की साइबर पाठशाला।
साइबर […]
April 17, 2021 दमोह में कांग्रेस प्रत्याशी ने की गुडगर्दी, लगाए झूठे आरोप- शर्मा
भोपाल : भारतीय जनता पार्टी लगातार यह बात कहती रही है कि दमोह में कांग्रेस के प्रत्याशी […]
September 27, 2022 नए मतदाताओं को जागरूक करने हेतु 10 अक्टूबर से चलेगा विशेष अभियान
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन अधिकारियों को दिए निर्देश।
इंदौर : प्रदेश […]
March 15, 2021 दिल्ली, मुम्बई सहित 4 बड़े शहरों के हवाई अड्डों में अपनी शेष हिस्सेदारी भी बेचेगी सरकार…!
नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू और हैदराबाद हवाई अड्डों में अपनी […]