इंदौर : महंगाई की मार झेल रही आम जनता को केंद्र सरकार ने एक और बड़ा झटका दिया है। देश में घरेलू विमानों का किराया 5 फीसदी तक बढ़ा दिया गया है। सिविल एविएशन मिनिस्टर हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट करते हुए ये जानकारी साझा की है।
उन्होंने कहा कि विमान ईंधन यानी एविएशन टर्बाइन फ्यूल की कीमत में लगातार हो रही बढ़ोतरी के मद्देनजर घरेलू विमानों का किराया 5 प्रतिशत बढ़ाया गया है। इसके चलते हवाई यात्रा थोड़ी महंगी हो सकती है। पुरी ने बताया कि हवाई यात्रा के अधिकतम किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
इससे एक महीने पहले सरकार ने एयरलाइंस के न्यूनतम किराए में 10 फीसदी और अधिकतम किराए में 30 फीसदी की बढ़ोतरी की थी, जबकि पिछले साल मई में शेड्यूल्ड डोमेस्टिक फ्लाइट को फिर से शुरू करने की घोषणा करते हुए घरेलू विमानों को फ्लाइट ड्यूरेशन के आधार पर 7 स्तर पर बांट दिया गया था। इसके तहत 40 मिनट, 40-60 मिनट, 60-90 मिनट, 90-120 मिनट, 120-150 मिनट, 150-180 मिनट, 180-210 मिनट के हिसाब से फ्लाइट का किराया तय किया गया था।
Related Posts
March 23, 2021 जोरदार बारिश ने शहर को भिगोया, बत्ती गुल होने से बढ़ी लोगों की परेशानी
इंदौर : कुछ दिनों के अंतराल में ही मौसम ने एक बार फिर रंग बदला। मंगलवार शाम एकाएक आसमान […]
September 25, 2021 डायल- 100 की सेवा अब सोशल मीडिया के जरिए भी उपलब्ध होगी
भोपाल : मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-100 सेवा अपनी त्वरित आपातकालीन सहायता के लिए देश […]
April 2, 2020 इंदौर में 12 और मरीजों में कोरोना की पुष्टि, कुल 75 हुए पॉजिटिव इंदौर : कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। मेडिकल कॉलेज द्वारा जारी […]
December 10, 2019 महाराष्ट्र ब्राह्मण सह. बैंक के संचालकों के घोटालों के प्रमाण जांच हेतु सीएम को सौपेंगे इंदौर : 15 साल पहले तालाबंदी का शिकार हुई महाराष्ट्र ब्राह्मण सहकारी बैंक के तत्कालीन […]
May 27, 2021 इंदौर- भोपाल सहित 7 जिलों में फिलहाल नहीं मिलेगी कर्फ्यू से राहत
इंदौर : 1 जून से कर्फ्यू खुलने का इंतजार कर रहे इंदौर व भोपाल के रहवासियों के लिए बुरी […]
June 19, 2022 लाखों मतों से जीतेगा बीजेपी का महापौर प्रत्याशी, मुस्लिम समाज का भी मिलेगा समर्थन – विजयवर्गीय
इंदौर : पुष्यमित्र भार्गव के रूप में बीजेपी ने महापौर पद के लिए बेहद संजीदगी वाले पढ़े- […]
November 25, 2024 वायनाड में प्रियंका की जीत का इंदौर में मनाया गया जश्न
इंदौर : वायनाड में लोकसभा के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रियंका गांधी जी की 4 लाख […]