उज्जैन : सोमवार सुबह तीन बत्ती चौराहे के समीप भतवाल टॉकीज की जगह पर बने सनशाइन टॉवर की तीसरी मंजिल पर 15 वर्षीय युवती की दुपट्टे से लटकी लाश पाई गई।एक कोचिंग क्लास के दफ्तर के बाहर ये लाश फंदे से लटकी हुई थी। कोचिंग क्लास के संचालक दफ्तर खोलने पहुंचे तो इस घटना का पता चला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया।
हत्या की जताई जा रही आशंका।
मामले में पुलिस को प्रथम दृष्टया घटना, हत्या की प्रतीत हो रही है।पुलिस को शंका है कि हो सकता है किसी ने गला दबाकर हत्या के बाद दुपट्टे का फंदा बनाकर युवती का शव दुपट्टे से लटका दिया ताकि मामला खुदकुशी का लगे।
गौरतलब है कि कल रविवार को छुट्टी होने से उक्त टॉवर पूरी तरह सुनसान रहता है।समझा जाता है कि उसी दौरान किसी ने इस वारदात को अंजाम दिया। इस टॉवर में पहले भी चाकूबाजी की घटना हो चुकी है।सोमवार को नाबालिग युवती की लाश बरामद हुई !
प्रकरण दर्ज कर पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है,फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।उससे ये साफ हो पाएगा की मामला हत्या का है या आत्महत्या का। युवती की शिनाख्ती के भी प्रयास किए जा रहे हैं।
Related Posts
June 9, 2021 65 हजार रुपए कीमत के माल के साथ धराए दो नकबजन
इंदौर : अन्नपूर्णा पुलिस ने दो शातिर नकबजनों को बन्दी बनाया है। आरोपियों को वारदात को […]
April 7, 2022 कोरोना व कांग्रेस दोनों अस्ताचल की ओर, 2023 में दो तिहाई बहुमत से बनेगी बीजेपी की सरकार- मिश्रा
कोरोना और कांग्रेस दोनों अस्ताचल की ओर है। सन्यास की उम्र में कमलनाथ सेहरा बांधने चले […]
August 25, 2020 बीजेपी कार्यालय में गणपति आराधना का सिलसिला जारी इंदौर : भाजपा कार्यालय पर 22 अगस्त से गणेश स्थापना के साथ 11 दिवसीय गणेश उत्सव चल रहा […]
August 15, 2021 बीजेपी कार्यालय पर नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने किया ध्वजारोहण, आजादी की 75 वी वर्षगांठ अमृत महोत्सव के रूप में मनाने का किया गया आह्वान
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में […]
April 4, 2021 कांग्रेसी विधायक के पुत्र ने शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण
इंदौर : उज्जैन के समीप बड़नगर से कांग्रेस के विधायक मुरली मोरवाल के बेटे करण मोरवाल पर […]
December 11, 2021 जगद्गुरु स्वामी रामदयाल महाराज की अध्यक्षता में प्रारम्भ होगा गीता जयंती महोत्सव
इंदौर : मनोरमागंज स्थित गीता भवन में 64 वें अ.भा. गीता जयंती महोत्सव का शुभारंभ रविवार […]
January 27, 2021 कोरोना संक्रमण के सिमटने का क्रम जारी, केवल 21 नए संक्रमित मामलों की हुई पुष्टि
इंदौर : कोरोना वायरस के सिमटने का क्रम लगातार जारी है। मंगलवार को गणतंत्र दिवस पर जितने […]