इंदौर : माहेश्वरी समाज के प्रचार मंत्री अजय सारडा ने माहेश्वरी विवाह प्रकोष्ठ ट्रस्ट में जमा करोड़ों रुपयों का इस्तेमाल समाज हित में करने की मांग की है। माहेश्वरी समाज की सर्वोच्च संस्था ‘महासभा’ के सभापति श्याम सोनी के इंदौर प्रवास के दौरान आयोजित एक कार्यक्रम में अजय सारडा ने उनके समक्ष ये मुद्दा उठाया। सारडा ने सभापति सोनी को बताया कि माहेश्वरी विवाह प्रकोष्ठ ट्रस्ट के पास करोड़ों रूपए जमा हैं। ये राशि माहेश्वरी समाज बंधुओं से ही एकत्रित की गई है। इस राशि का कोई उपयोग नहीं हो रहा है। अतः समाज के हित में इसका उपयोग किया जाना चाहिए।
ट्रस्ट से ले राशि का हिसाब – किताब।
अजय सारडा ने महासभा के सभापति श्याम सोनी से आग्रह किया कि माहेश्वरी विवाह प्रकोष्ठ ट्रस्ट को नोटिस जारी कर उससे जमा राशि का हिसाब – किताब तलब करें। ट्रस्ट हिसाब नहीं देता है तो महासभा, ट्रस्ट के पास जमा फंड को रिलीज करवाकर उसका उपयोग समाज हित में करें। महासभा के सभापति श्याम सोनी ने अजय सारडा की मांग पर गंभीरता से विचार कर उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया है।
Related Posts
May 7, 2022 अपना उत्पाद विदेशों में बेचने के लिए एमएसएमई को मिलेगी ट्रेनिंग
इंदौर : एमएमएसई अब अपने प्रोडक्ट्स को आसानी से एक्सपोर्ट कर पाएंगे। इसके लिए सांसद […]
October 1, 2019 अनूठी कलाकृति के जरिये अली ने किया बापू को याद इंदौर : महात्मा गांधी की बुधवार 2 अक्टूबर को 150 वी जयंती है। इसके चलते उनके व्यक्तित्व […]
June 11, 2020 बैंकों में सामान्य कामकाज को कलेक्टर ने दी हरी झंडी इंदौर : कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी मनीष सिंह ने समस्त बैंकों को उनके कार्यालयीन समय […]
July 15, 2023 ऑनलाइन बुकिंग कर लाखों रुपए के मोबाइल उड़ाने वाली राजस्थान की गैंग पकड़ाई
भोपाल : ऑनलाइन बुकिंग कर 17 लाख रुपये के मोबाइल उड़ाने वाली गैंग का क्राइम ब्रांच भोपाल […]
May 9, 2024 बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता गोविंद मालू का निधन
रीजनल पार्क मुक्तिधाम पर किया गया अंतिम संस्कार।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुक्तिधाम […]
July 5, 2020 कोरोना अपडेट: इंदौर में 23 नए संक्रमित, 3 की मौत, 45 डिस्चार्ज इंदौर : कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगाने में तो स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन […]
April 21, 2020 केंद्रीय दल ने अधिकारियों के साथ की बैठक, हालात का लिया जायजा इंदौर : भारत सरकार द्वारा कोरोना वायरस को लेकर गठित केन्द्रीय दल सोमवार को इंदौर आया। इस […]