भोपाल : थाना मिसरोद पुलिस ने दो नकबजनों को गिरफ्तार करीब 2 लाख का माल बरामद किया है। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने तीन मामलों का पर्दाफाश किया है।
थाना मिसरोद को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी की 11 मिल के पास दो लड़के मोटरसाइकिल पर बोरी रखकर बायपास की ओर जा रहे हैं। बोरियों में कुछ सामान है, जिनकी तस्दीक हेतु थाने से टीम रवाना की गई। दोनों लड़कों की तस्दीक की गई जिनके पास बोरियों में नल टोटी व बिना नंबर की गाड़ी मिली। नाम- पता पूछने पर आरोपियों ने अन्नू उर्फ अनिकेत पिता शिवनारायण मालवीय उम्र 19 साल निवासी मंगल बाजार के पास मंडीदीप रायसेन व अरुण भूरट पिता विष्णु भूरट उम्र 19 साल निवासी मंगल बाजार के पास मंडीदीप रायसेन बताया।
आरोपियों ने कबूला कि 9/6/ 21 को शिव शक्ति ट्रेडर्स नामक हार्डवेयर की दुकान के शटर का ताला तोड़कर उन्होंने लगभग 80 हजार रुपए की नल टोटी एवं सैमसंग का मोबाइल चोरी किया था। इसी तरह आरोपियों ने एक कम्पनी से लैपटॉप व पेनड्राइव और एक घर के सामने से मोटरसाइकिल चुराना भी कबूला।
आरोपियों से पुलिस ने हार्डवेयर का सामान, लैपटॉप और मोटरसाइकिल सहित कुल 2 लाख का माल बरामद किया है। दोनों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Related Posts
August 16, 2020 स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों ने पेश की देशभक्ति से सराबोर रचनाएं इंदौर : दिगम्बर जैन समाज द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को 'एक शाम देश के नाम' बाल कवि […]
December 25, 2020 स्वामी प्रणवानंद ने दिलाई सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की शपथ
इंदौर : गीता जयंती महोत्सव के दूसरे दिन कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महामंडलेश्वर […]
February 5, 2025 पश्चिम बंगाल में अगले तीन वर्षों में 400 नए स्टोर खोलेगा रिलायंस
1 लाख करोड़ हो जाएगा रिलायंस का निवेश ।
कोलकाता में नया AI डेटा सेंटर 9 महीनों में […]
October 22, 2020 शतचंडी महायज्ञ में सहस्त्र नामावली से अर्पित की जा रहीं विशेष आहुतियां
इंदौर : विमानतल मार्ग स्थित श्री विद्याधाम में नवरात्रि महोत्सव में चल रहे सग्रहमख […]
November 7, 2020 मतदान के बाद फिर बढ़े कोरोना संक्रमण के मामले, मौतों का भी बढ़ा ग्राफ..!
इंदौर : उपचुनाव के लिए मतदान होने के पहले तक कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट […]
April 11, 2024 आईपीएल मैच का ऑनलाइन सट्टा चला रहा आरोपी गिरफ्तार
सट्टे में प्रयुक्त मोबाइल, सिम, टीवी, लैपटॉप और लाखों का हिसाब - किताब जब्त।
इंदौर : […]
March 19, 2023 100 अवैध कॉलोनियां शीघ्र होंगी वैध – महापौर
महापौर द्वारा कॉलोनी सेल की समीक्षा बैठक।
अवैध कॉलोनियों को वैध करने की कार्रवाई समय […]