प्रतिस्पर्धा में प्रथम स्थान पर रही शॉर्ट फिल्मों को किया पुरस्कृत।
अभिनेता राजेंद्र गुप्ता और अन्य कलाकारों ने स्टूडेंट्स को दी अभिनय व फिल्म निर्माण से जुड़े विभिन्न आयामों की जानकारी।
इंदौर : प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड रिसर्च के डिपार्टमेंट ऑफ़ मास कम्युनिकेशन द्वारा स्कीम न.74 स्थित यूजी परिसर में आयोजित तीन दिवसीय प्रेस्टीज अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव के अंतिम दिन अभिनेता राजेंद्र गुप्ता ने बच्चों की मास्टरक्लास ली। उन्होंने कहा कि हर क्रिएटिव फ़ील्ड में निरंतर प्रयास करना चाहिए, शॉर्टकट जैसी कोई चीज़ नहीं होती। धैर्य रखें और असफलता से निराश न हों। राजेंद्र गुप्ता ने बच्चों के सवालो के जवाब भी दिए।
कहानी लिखने के सिखाए गुर।
इसके अलावा ख़ास चर्चा में शामिल हुए दीपक पचौरी (टीवी/ फ़िल्म राइटर, निर्देशक एवं कला निर्देशक) ने स्टूडेंट्स को किसी भी कहानी को लिखने के तीन मूल मंत्र बताए- पढ़ना, शोध करना और अवलोकन (ऑब्जरवेशन)।
कई शॉर्ट फिल्मों की हुई स्क्रीनिंग।
डॉ नेमनाथ जैन (पद्मश्री अवार्ड) 48 आवर्स फ़िल्म मेकिंग कंपीटीशन में राजेंद्र गुप्ता, मुनीशा राजपाल और दीपक पचौरी ने प्रतिभागियों को फ़िल्म के तकनीकि पक्ष और कंटेंट को लेकर उपयोगी जानकारी दी। इसके बाद कई शॉर्ट फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। एमेच्योर केटेगरी में ‘कला-काँड और प्रोफेशनल केटेगरी में ‘सिबलिंग्स’ शॉर्ट फिल्म को प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया।
Related Posts
June 29, 2025 जगत कल्याण के लिए रथ पर सवार होकर भक्तों को आशीर्वाद प्रदान करते हैं भगवान जगन्नाथ
भक्तों को मनोवांछित फल प्रदान करने वाले, नीलांचल अर्थात पुरी में निवास करने वाले, […]
October 7, 2021 एमटी क्लाथ मार्केट व्यापारी एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, चंद्रप्रकाश गंगवाल को मिले सर्वाधिक मत
इंदौर : देशभर में ख्यात इंदौर के पुरातन महाराजा तुकोजीराव क्लाथ मार्केट व्यापारी […]
May 12, 2021 प्रभारी मंत्री और कलेक्टर ने गांव- गांव पहुंचकर की ग्रामीणों से मुलाकात, कोरोना के लक्षण दिखते ही जांच कराने का किया आग्रह
इंदौर : इन्दौर जिले में किल कोरोना अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। मेरा […]
February 10, 2024 एक बड़े मीडिया संस्थान की एंकर ने उच्चाधिकारियों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप
नोएडा पुलिस को लिखित शिकायत कर लगाई इंसाफ की गुहार।
चैनल प्रबंधन ने आरोपी अधिकारियों […]
June 11, 2023 लाडली बहना योजना की मासिक एक हजार रुपए की राशि बढ़कर तीन हजार रुपए होगी : मुख्यमंत्री चौहान
लाडली बहना योजना का धमाकेदार आगाज।
अब 21 वर्ष की विवाहित बहनों को भी मिलेगा योजना का […]
June 4, 2023 पर्यावरण दिवस पर यशवंत सागर व सिरपुर तालाब का वर्चुअल निरीक्षण करेंगे पीएम मोदी
यूनेस्को द्वारा अधिसूचित रामसर साइट सिरपुर तालाब व यशवंत सागर पर तालाब संरक्षण के साथ […]
June 11, 2022 टीडीएस, टीसीएस में रिटर्न फाइल करना जरूरी – आयकर उपायुक्त
इंदौर : टैक्स प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन इंदौर व इंदौर सीए शाखा के सयुंक्त तत्वावधान में […]