इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करने वाले कांग्रेस के नेता चंद्रशेखर पटेल को कोर्ट से जमानत मिल गई है। जेएमएफसी कोर्ट ने 10 हजार की जमानत पर पटेल को रिहा किया।
बता दें कि एक दिन पूर्व सत्य साई चौराहे पर धरना – प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता चंद्रशेखर पटेल ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को लेकर बेहद आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया था। इससे नाराज बीजेपी कार्यकर्ताओं ने डीसीपी जोन 2 से मिलकर आरोपी पटेल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। बीजेपी कार्यकर्ता की शिकायत पर विजय नगर पुलिस ने भादवि की धारा 341,505,394 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर चंद्रशेखर पटेल को गिरफ्तार किया था। उसे शनिवार को प्रथम श्रेणी न्यायाधीश परमानंद चौहान की अदालत में पेश किया गया। आरोपी चंद्रशेखर पटेल की ओर से अभिभाषक सुनील गुप्ता ने पैरवी करते हुए तर्क रखे। श्री गुप्ता के तर्कों से सहमत होकर अदालत ने आरोपी चंद्रशेखर पटेल को जमानत दे दी।
Related Posts
May 17, 2023 घरों में घुसकर महिलाओं के कपड़े चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : विजयनगर क्षेत्र के स्कीम नंबर 54,74 और 78 के रहवासियों को सिरफिरे की हरकतों से […]
April 17, 2020 घरों में रहते हुए युवा कलाकारों ने पेश की अपने हुनर की बानगी.. इंदौर : लॉकडाउन के चलते घरों में रहना कई लोगों को रास नहीं आ रहा है। कोई न कोई बहाना […]
October 22, 2020 कमलनाथ नहीं ‘कमरनाथ’….!
इंदौर : आइफा अवार्ड को लेकर पूर्व सीएम कमलनाथ पर कटाक्ष करते हुए पत्रकार वार्ता में […]
August 19, 2024 चोरी की वारदात को अंजाम देकर भागा बदमाश गुजरात से पकड़ाया
इंदौर : 4 साल से फरार नकबजन आकाश उर्फ चीनी उर्फ गोलू को, पुलिस थाना भँवरकुआं ने मोरबी […]
March 21, 2019 समझौता एक्सप्रेस ब्लास्ट: असीमानंद सहित चारों आरोपी बरी पंचकूला: एनआईए की स्पेशल कोर्ट ने 2007 में हुए समझौता एक्सप्रेस ब्लास्ट केस में स्वामी […]
April 21, 2021 कैलाश विजयवर्गीय ने हाथ में ली कमान, ऑक्सीजन की समस्या का किया निदान, बढ़ेंगे 1हजार बेड
इंदौर : भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने पश्चिम बंगाल से लौटकर बुधवार को […]
October 13, 2023 रिलायंस फाउंडेशन के काम की आईओसी अध्यक्ष बाख ने की सराहना
रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी की खेलों को बढ़ावा देने के प्रयासों की जमकर […]