मुख्यमंत्री निवास पर पत्नी साधना सिंह के साथ होली के रंग में रंगे नजर आए मुख्यमंत्री शिवराज

  
Last Updated:  March 19, 2022 " 12:46 am"

भोपाल : प्रदेश में रंगपर्व होली ने आम और खास का फर्क मिटा दिया। राजधानी भोपाल में सत्ता के गलियारों में भी होली की धमाल मची रही। मुख्यमंत्री निवास पर होली के रंगों में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी साधना सिंह भी रंगे नजर आए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और साधना सिंह ने गुलाल और फूलों से होली खेली। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा, कृष्णा गौर, पूर्व महापौर आलोक शर्मा सहित भाजपा के कई पदाधिकारी और नेतागण सीएम हाउस में पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज को रंग- गुलाल लगाया और होली की शुभकामनाएं दी। रंग- गुलाल के साथ फूलों की बारिश भी की गई। इस मौके पर गायन मंडली ने ढोलक और मंजीरे पर फाग गीत गाए। मुख्यमंत्री चौहान ने जब फाग गीत गाया तो लोगों ने भी उनके सुर में सुर मिलाए।

सड़कों पर नजर आया होली का उल्लास।

कोरोना के तमाम बन्धनों से आजाद भोपाल के बाशिंदों ने भी होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। पूरे शहर में रंगों की छटा बिखरी नजर आई। सड़कों पर युवाओं की टोलियां ढोल- ढमाके की गूंज पर थिरकते और रंगों की बौछार करते नजर आई। गरीब बस्ती हो या आलीशान कॉलोनियां हर जगह लोग होली के रंगों में रंगे हुए थे। रंगे- पुते चेहरों में ये फर्क करना मुश्किल था कि कौन आम है और कौन खास। अच्छी बात ये रही कि ज्यादातर लोगों ने होली खेलने में सूखे रंगों का इस्तेमाल किया।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *