इंदौर : बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का कहना है कि सीएम कमलनाथ जश्न के शौकीन हैं। मेग्नीफिसेन्ट एमपी समिट के नाम पर सरकारी पैसों से वे जश्न मना रहे हैं। बिना एमओयू के कोई निवेश नहीं करेगा। वैसे भी ऐसी सरकार पर कौन भरोसा करेगा जहां हर बात का पैसा लगता है। श्री विजयवर्गीय सोमवार को पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।
यह धोखेबाज सरकार है।
कैलाश विजयवर्गीय के अनुसार कमलनाथ सरकार धोखेबाज सरकार है। जिसने ऋण माफी के नाम पर किसानों के साथ धोखा किया है। खुद किसान ये बात कह रहे हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया और कांग्रेसी कार्यकर्ता भी कह रहे हैं कि किसानों के साथ वादाखिलाफी हुई है।
झाबुआ उपचुनाव बीजेपी ही जीतेगी।
कैलाशजी के मुताबिक झाबुआ में विधानसभा का उपचुनाव बीजेपी ही जीतेगी। वे झाबुआ का दौरा कर लौटे हैं। ग्रामीण और किसान सरकार से नाराज हैं। वे कांग्रेस के खिलाफ वोट करेंगे।
महाराष्ट्र- हरियाणा भारी बहुमत से जीतेंगे।
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव श्री विजयवर्गीय ने महाराष्ट्र और हरियाणा में अपनी पार्टी की भारी बहुमत से जीत का दावा किया। उनका तो यहां तक कहना है कि बीजेपी महाराष्ट्र में दो तिहाई और हरियाणा में तीन चौथाई बहुमत से चुनाव जीतेगी।
Related Posts
July 14, 2021 ज्यादा बेहतर परिणाम पाने के लिए खुला है परीक्षा का विकल्प- सीएम शिवराज
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली भांजियों और प्रिय भांजों को बधाई देते हुए […]
September 1, 2022 बौद्धिक दिव्यांग बच्चों द्वारा संचालित कैफे का सांसद लालवानी ने किया शुभारंभ
इंदौर जिले में दिव्यांगजनों को रोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की अनूठी […]
May 9, 2024 रिश्ते बनाने और निभाने में नहीं था गोविंद मालू का कोई सानी
वैचारिक भिन्नता के बावजूद विरोधी दलों के नेताओं से भी रहे मधुर रिश्ते।
अपने काम के […]
April 18, 2022 माउंटबेटन,नेहरू व शेख अब्दुल्ला ने उलझाया कश्मीर का मामला
इंदौर : कश्मीर का इतिहास 5 हजार साल से भी अधिक पुराना है।महाभारत काल में तत्कालीन […]
March 18, 2021 10 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट, सिखों की आस्था का है प्रमुख केंद्र
नई दिल्ली : हेमकुंड साहिब के कपाट इस बार 10 मई को खुलेंगे। हेमकुंड साहिब प्रबंधन ट्रस्ट […]
November 28, 2021 सीएम शिवराज की फटकार के बाद मंत्री बिसाहूलाल ने महिलाओं के प्रति दिए बयान पर जताया खेद, मांगी माफी
भोपाल : कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल द्वारा बीते दिनों अनूपपुर की जनसभा में उच्च वर्ग की […]
April 26, 2022 फरार इनामी विधायक पुत्र गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेजों से ली थी जमानत
इंदौर : एमजी रोड पुलिस ने बड़नगर के कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के बेटे करण मोरवाल को […]