इंदौर : पद्म विभूषण सम्मान मिलने के बाद बुधवार शाम इंदौर पहुंची सुमित्रा महाजन का स्थानीय बीजेपी नेता व कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक और धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों ने भी भव्य स्वागत कर उन्हें बधाई दी।
यह सम्मान अच्छे कामों का सम्मान है।
इस दौरान ताई ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि यह सम्मान पूरे इंदौर का सम्मान है। मेरे हर कार्य में इंदौर के लोगों ने मेरा साथ दिया है। मुझे ऐसा लगता है कि इमानदारी के साथ मैंने जितने भी अच्छे काम किए हैं उन अच्छे काम के कारण मुझे यह सम्मान मिला । इंदौर वासियों ने जिस तरह से सालों साल मुझे प्यार दिया, उसका नतीजा है कि मुझे इस महत्वपूर्ण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
साधारण तरीके से राजनीति करने वालों का सम्मान।
सुमित्रा ताई ने कहा कि मैं राजनीतिज्ञ नहीं हूं। मुझे एक साधारण तरीके से राजनीति करना आती है। साधारण राजनीति करने वाली महिलाओं को भी इतना बड़ा सम्मान मिल सकता है यह उन्हें मिले सम्मान से सिद्ध हो गया। ऐसा मुझे लगता है, सुमित्रा महाजन ने कहा कि उन्हें बहुत खुशी है कि माता अहिल्या का को आदर्श सामने रखा था उसी ने उन्हें इस सम्मान के काबिल बनाया। ताई ने इस सवाल को टाल दिया कि अब वे राजनीति में सक्रिय रहेंगी या नहीं। ताई ने अटल जी को याद करते हुए कहा कि सभी पद पूर्व हो जाते हैं लेकिन कार्यकर्ता कभी पूर्व नहीं होता है।
Related Posts
May 16, 2022 हिरासत से भागने का प्रयास कर रहे दो आरोपियों को पुलिस ने पैरों में मारी गोली
भोपाल : गुना जिले में शिकारियों द्वारा पुलिस पर हमले के मामले में गिरफ्तार किए गए दो […]
January 12, 2021 बादल छंटते ही मौसम में घुली ठंडक, कड़ाके की सर्दी से लोग ठिठुरने पर हुए मजबूर
नई दिल्ली : उत्तर-भारत में बादल छंटने और बर्फीली हवा चलने से मौसम में ठंडक घुल गई है। […]
December 16, 2023 सड़क व फुटपाथ पर रखा 5 ट्रक सामान नगर निगम ने किया जब्त
महापौर के निर्देश के क्रम में राजबाडा व आस-पास के क्षेत्रो में की गई रिमूवल की […]
December 1, 2022 राजेंद्र नगर में मनाया जा रहा दत्त जयंती महोत्सव
इंदौर : आध्यात्मिक साधना मंडल, तरुण मंच, महाराष्ट्र समाज,राजेंद्र नगर, श्री सिद्धि […]
August 15, 2022 पंचम निषाद के कलाकारों ने देशभक्ति के जज्बे को परवान चढ़ाया
इंदौर प्रेस क्लब के राजेंद्र माथुर सभागार में सजाई गई देशभक्ति के गीतों की […]
February 13, 2024 ऑनलाइन कोर्सेज के विविध आयामों पर विमर्श प्रस्तुत करती पुस्तक डिजिटल एकेडेमिक्स का विमोचन
इंदौर : पत्रकारिता एवं जनसंचार अध्ययनशाला, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में डॉ. पियाशी […]
May 24, 2020 कोरोना के खिलाफ जंग जारी, 75 नए मरीज मिले, तीन की जिंदगी पर लगा विराम इंदौर : लॉकडाउन के बावजूद कोरोना संक्रमण की रोकथाम में अपेक्षित सफलता मिलती नहीं दिख रही […]