मोदी सरकार के 09 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी चलाएगी जनसंपर्क अभियान

  
Last Updated:  May 27, 2023 " 08:37 pm"

हितग्राहियों के होंगे सम्मेलन।

मोदी सरकार की उपलब्धियों से जनता को कराया जाएगा अवगत।

इंदौर : 30 मई 2023 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र में भाजपा सरकार 9 वर्ष पूर्ण कर रही है। इस उपलक्ष्य में 30 मई से 30 जून 2023 तक भाजपा संगठन द्वारा विभिन्न कार्यक्रम जिला, मंडल, शक्ति केन्द्र एवं बूथ स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। इसी के साथ विशेष जनसंपर्क अभियान भी लोकसभा क्षेत्रों में चलाया जाएगा। बीजेपी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार गरीब, शोषित एवं वंचितों के कल्याण हेतु समर्पित है। मोदी के नेतृत्व में देश का गौरव विश्व पटल पर लगातार बढ़ रहा है, वहीं सांस्कृतिक विरासत को प्राथमिकता के आधार पर प्रतिस्थापित होते हुए भी हम सब देख रहे है। आधारभूत संरचना को मजबूत करते हुए मोदी सरकार नए भारत के सपने को साकार कर रही है।

कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से करेंगे संपर्क।

रणदिवे ने बताया कि अभियान के तहत इंदौर में भी व्यापक जनसंपर्क, लाभार्थी संपर्क, समाज के विभिन्न वर्गो से संपर्क, वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क जैसे लोकसभा, विधानसभा एवं बूथ स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिसके माध्यम से मोदी सरकार की नीतियों एवं उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया जाएगा।
इस अभियान को लेकर प्रदेश संयोजक राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार एवं स्थानीय क्लस्टर प्रभारी, पूर्व विधायक गोपीकृष्ण नेमा को बनाया गया है।

1 से 22 जून, 2023 के बीच ये होंगे कार्यक्रम :-

नगर अध्यक्ष रणदिवे ने बताया कि संपर्क के समर्थन कार्यक्रम में प्रभावशाली व्यक्तियों, खिलाड़ियो, कलाकारो, उद्योगपतियों, शहीदों एवं अन्य प्रसिद्ध परिवारों से संपर्क किया जायेगा। लोकसभा स्तर पर विशाल जनसभा आयोजित की जाएगी, जिसमें राष्ट्रीय पदाधिकारी व केन्द्रीय मंत्री शामिल होंगे।

लोकसभा स्तर पर पत्रकार वार्ताएं आयोजित की जाएंगी जिसमें केन्द्रीय टोली के सदस्य, स्थानीय भाजपा सांसद और विधायक प्रेस वार्ता के जरिए पत्रकारों से संवाद करेंगे।

प्रबुद्धजन सम्मेलन :-

बीजेपी जनसंपर्क अभियान के तहत प्रबुद्धजन सम्मेलन आयोजित करेगी। इसमें 25 जून आपातकाल दिवस एवं कांग्रेस ने लोकतंत्र को कैसे नष्ट किया इस पर डॉक्यूमेंट्री दिखाई जाएगी।

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मीट :-

सोशल मीडिया के प्रमुख इंफ्लुएंसर्स के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसी के साथ लोकसभा क्षेत्र के व्यापारी, व्यवसायियों को आमंत्रित कर व्यापारी सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

  1. विकास तीर्थ कार्यक्रम :-

विकास तीर्थ कार्यक्रम जिसमें विकास के प्रमुख स्थलों पर कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। जिसमें राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारी शामिल होगे।

परिचर्चा कार्यक्रम :-

विधानसभा व लोकसभा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ सम्मेलन कर परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

संयुक्त मोर्चा सम्मेलन :-

हर विधानसभा में सभी 7 मोर्चो द्वारा संयुक्त मोर्चा सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे, जिसमें मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश के वरिष्ठ नेता शामिल होगे।

लाभार्थी सम्मेलन :-

लाभार्थी सम्मेलन सभी विधानसभाओं में आयोजित किए जायेंगे। इसके अलावा सभी विधानसभाओं में 21 जून को योग दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम स्थल पर केन्द्र सरकार की 9 वर्ष की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी।

बूथ स्तर पर कार्यक्रम :-

23 जून को डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वीडियो कांफ्रेंस के जरिए बूथ कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे।

घर-घर संपर्क के देंगे 09 साल की उपलब्धियों की जानकारी।

20 से 30 जून तक सभी कार्यकर्ता बूथों पर घर-घर संपर्क कर भाजपा सरकार की 9 वर्ष की उपलब्धियों की जानकारी देगे। साथ ही आमजन को सरकार की उपलब्धियों के पेंपलेट, कैलंडर देकर उनसे मिस कॉल करवाएंगे।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *