मोनू भाटिया अध्यक्ष, प्रितपाल सिंह भाटिया महासचिव निर्वाचित

  
Last Updated:  November 9, 2024 " 04:34 pm"

श्री गुरु सिंघ सभा, इंदौर के चुनाव में खालसा फतेह पैनल की एकतरफा जीत।

इंदौर : 12 साल बाद संपन्न हुए श्री गुरुसिंघ सभा, इंदौर के चुनाव में खालसा फतेह पैनल का दबदबा रहा। उसके सभी प्रत्याशियों ने बड़े अंतर से जीत हासिल की। अब तक गुरूसिंघ सभा पर काबिज रहे खंडा पैनल के प्रत्याशियों को करारी हार का सामना करना पड़ा। उसका एक भी उम्मीदवार जीत हासिल नहीं कर सका। अध्यक्ष और महासचिव सहित कार्यकारिणी के सभी 17 पदों पर मोनू भाटिया की खालसा फतेह पैनल ने विजय दर्ज की। रिंकू भाटिया और उनके सभी साथी चुनाव हार गए।

मोनू भाटिया अध्यक्ष, प्रितपाल सिंह भाटिया महासचिव चुने गए।

शुक्रवार को हुई मतगणना में खालसा फतेह पैनल के संयोजक व अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मोनू भाटिया ने 15 सौ से अधिक मतों से जीत दर्ज की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी खंडा पैनल के मनजीत सिंह भाटिया रिंकू को पराजित किया। महासचिव के पर पर भी खालसा फतेह पैनल के प्रितपाल सिंह भाटिया निर्वाचित घोषित किए गए। उन्होंने खंडा पैनल के इंदरजीत सिंह होरा को शिकस्त दी। कार्यकारिणी के सभी 17 पदों पर भी खालसा फतेह पैनल के प्रत्याशी विजयी घोषित किए गए।

ये हैं कार्यकारिणी के विजयी प्रत्याशी।

1) मनप्रीत होरा,
2) रघुवीर सिंह खनूजा,
3) अवतार सिंह सैनी,
4) रवीन्द्र सिंह कलसी,
5) अमरजीत सिंह भाटिया
6) जसबीर सिंह होरा,
7) रवींद्र सिंह होरा,
8) जसबीर सिंह अरोरा,
9) सतबीर सिंह छाबडा,
10) जितेंद्र सिंह भाटिया,
11) रवीन्द्र सिंह माखीजा,
12) जगजीत सिंह गांधी,
13) दारा सिंह सलूजा,
14) चरणजीत सिंह सैनी,
15) कुलवंत सिंह छाबडा,
16) अमन गिल,
17) सतपाल सिंग खालसा ।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *