जयपुर : राजस्थान की राजधानी जयपुर को सीरियल बम ब्लास्ट से दहलाने की बड़ी साजिश का राजस्थान पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चित्तौड़गढ़ के निंबाहेड़ा में मध्यप्रदेश के सूफा संगठन के 3 कट्टरपंथियों को गिरफ्तार किया है। इनकी कार से बम बनाने का सामान, टाइमर और करीब 8-10 किलो RDX बरामद हुआ । आरोपी निंबाहेड़ा में बम बनाकर दूसरी गैंग को देने वाले थे, ताकि जयपुर में 3 जगह सीरियल ब्लास्ट कर सकें लेकिन साजिश को अंजाम देने से पहले ही पुलिस की गिरफ्त में आ गए। देशद्रोह के मामले में कुख्यात सूफा संगठन 2012-13 में मध्यप्रदेश के रतलाम में एक्टिव हुआ था। अब यह रतलाम का दोबारा एक्टिव हो गया है।
उदयपुर और जयपुर ATS टीम निंबाहेड़ा पहुंच गई है। पूछताछ के लिए मध्यप्रदेश की ATS भी जाएगी। उदयपुर आईजी हिंगलाज दान ने इस बात की पुष्टि की है। आरोपियों के नाम जुबेर, अल्तमस और सरफुद्दीन उर्फ सैफुल्ला बताए गए हैं। आरोपी रतलाम से भागकर निंबाहेड़ा के पास रानीखेड़ा में रह रहे थे। राजस्थान में पकड़े गए आरोपियों कि सूचना पर रतलाम से भी दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में और भी कई खुलासे होने की संभावना है।
Related Posts
July 6, 2021 8 राज्यों में बदले गए राज्यपाल, मन्गुभाई पटेल होंगे मप्र के नए राज्यपाल
इंदौर : केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार से पहले करीब 8 राज्यों के राज्यपाल बदल दिए गए […]
March 24, 2017 अमेरिका में मेयर का चुनाव लड़ रहे मूक-बधिर के प्रचार में उतरे इंदौर के दिव्यांग इंदौर।कहने को भले ही उनके पास ना तो सुनने की क्षमता है और ना ही अपनी बात कहने के लिए […]
August 4, 2021 एसटीएफ ने हवाला कारोबार का किया खुलासा, सात आरोपियों से बरामद किए 70 लाख रुपए
इंदौर : एसटीएफ ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार कर […]
May 28, 2023 वीर सावरकर की 140 वी जयंती पर अर्पित किए गए श्रद्धासुमन
11 स्थानों से निकली वाहन रैली में सैंकड़ों लोग हुए शामिल।
इंदौर : स्वात्यंत्रवीर […]
April 7, 2023 सफाई व्यवस्था में और सुधार करने के निगमायुक्त ने दिए निर्देश
इंदौर : बाजारों की सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दें। टूटे लिटरबीन को तुरंत बदलें। नदी […]
August 15, 2024 इंदौर में एक और बड़ी आईटी कंपनी का पदार्पण, मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने किया कार्यालय का शुभारंभ
इंदौर : आईटी सेक्टर में इंदौर को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मिली। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव […]
March 22, 2024 संभागायुक्त ने की निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा
लोकसभा निर्वाचन-2024
निर्वाचन की सभी तैयारियां और व्यवस्थाएं निर्वाचन आयोग के नियम […]