इंदौर : शातिर स्नैचर गैंग के 02 आरोपी, क्राइम ब्रांच इन्दौर की कार्रवाई में पकड़े गए।
आरोपियों ने मोटरसाइकिल पर सवार होकर भवरकुआ क्षेत्र के भोलाराम उस्ताद मार्ग और द्वारकापुरी क्षेत्र के 60 फीट रोड पर फरियादी के हाथों से झपट्टा मारकर मोबाइल स्नैचिंग की घटना को अंजाम दिया था। भंवरकुआ पुलिस के सहयोग से पकड़े गए आरोपियों के नाम (1).हेमंत ठाकुर निवासी सुदामा नगर इंदौर और (2). गोलू उर्फ अमित निवासी सुदामा नगर इंदौर होना बताए गए।
दोनों बदमाश आदतन अपराधी हैं।आरोपी हेमंत के विरुद्ध हत्या का प्रयास,आबकारी एक्ट, घर में घुसकर मारपीट, जान से मारने की धमकी जैसे 10 गंभीर अपराध थाना अन्नपूर्णा व द्वारकापुरी में पहले से पंजीबद्ध हैं। आरोपी गोलू के विरुद्ध हत्या का प्रयास, घर में घुसकर मारपीट, जान से मारने की धमकी जैसे 04 गंभीर अपराध थाना अन्नपूर्णा में पंजीबद्ध हैं ।
आरोपियों द्वारा मोबाइल स्नेचिंग की दोनों वारदात में लूटे हुए दो मोबाइल एवं घटना में उपयोग दोपहिया वाहन बरामद कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई थाना भवरकुआ पुलिस द्वारा की जा रही है।
Related Posts
September 16, 2019 बाल नाट्य ‘निम्मा शिम्मा राक्षस’ का प्रभावी मंचन इंदौर : सांनद न्यास के तत्वावधान में यूनिवर्सिटी ऑडीटोरियम में वरिष्ठ नाटककार रत्नकार […]
January 10, 2022 खदान से हीरे चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, लाखों रुपए कीमत के 55 हीरे बरामद
इंदौर : हीरों की चोरी करने वाले दो शातिर चोर, क्राइम ब्रांच इन्दौर की गिरफ्त में आए […]
March 3, 2017 संघ के प्रचार प्रमुख का विवादित बयान,बोले केरल के सीएम का सिर काटने वाले को दूंगा 1 करोड़ का इनाम इंदौर। उज्जैन में संघ के महानगर प्रचार प्रमुख डॉ कुंदन चन्द्रवत ने एक विवादित बयान दिया […]
December 29, 2020 जिला स्तरीय युवा उत्सव में 30 दिसम्बर तक ली जाएंगी प्रविष्ठियां
इंदौर : प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष (2020-21) भी जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया […]
March 16, 2021 लगातार ढाई सौ के ऊपर मिल रहे नए कोरोना संक्रमित, 10 फीसदी रहा ग्रोथ रेट
इंदौर : कोरोना के नए संक्रमित मामले लगातार ढाई सौ के ऊपर दर्ज हो रहे हैं। सोमवार 15 […]
December 17, 2021 सीरियल लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले बदमाशों को 24 घंटे के भीतर पुलिस ने धर- दबोचा
इंदौर : महिलाओं से सीरियल लूट करने वाले दो बदमाशों को 24 घंटे में पुलिस ने धर- दबोचा। […]
September 23, 2020 सैमसन की आंधी में धोनी का फ्लॉप शो.. 🎾 नरेंद्र भाले 🎾
वाकई बल्ला भी बोलता है। कल जो भी कुछ हुआ वह परीकथा से कम नहीं था। […]