आरोपियों के कब्जे से 1 लाख 80 हजार रूपए मूल्य के 07 मोबाइल बरामद।
इंदौर : मोबाइल लूट एवं चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले बदमाश, पुलिस थाना लसुडिया की कार्रवाई में पकड़े गए।बदमाशों को वारदात के 24 घण्टे के अंदर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के मुताबिक बदमाश अय्याशी के लिए लूट की वारदातों को अंजाम देते थे।
ऐसे पकड़े गए बदमाश।
दिनांक 28.08.2023 को फरियादी चेतना पिता महेश विश्कर्मा उम्र 25 साल नि. 99 भाग्यश्री कॉलोनी विजय नगर इन्दौर, महालक्ष्मी नगर स्थित गिटार क्लासेस में गिटार सीखने पैदल जा रही थी तभी अज्ञात मोटर साइकिल पर दो बदमाश आए और मोबाइल फोन छीन कर ले गए। जिस पर थाना लसुडिया पर अपराध धारा 392 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
उक्त घटना पर थाना प्रभारी तारेश कुमार सोनी के नेतृत्व में अज्ञात आरोपीयों की तलाश हेतु टीम गठित की गयी , घटना स्थल के आसपास से सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की सूचना के आधार पर आरोपी 1.अजय पटौदे उम्र 21 साल नि. राहुल गांधी नगर इन्दौर व 2.संजू चौहान उम्र 21 साल नि. राह गांधी नगर इन्दौर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने इंदौर शहर में मोबाइल लूट की कई वारदातें करना कबूला।आरोपियों के कब्जे से 07 मोबाइल फोन कीमत करीब 1लाख 80 हजार रुपए का मश्रुका जब्त किया गया । आरोपियों से पूछताछ में और भी वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।
Related Posts
April 24, 2019 रोहित शेखर की हत्या के मामले में पत्नी अपूर्वा गिरफ्तार नई दिल्ली: रोहित शेखर तिवारी की हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने उनकी […]
March 8, 2025 महिलाओं के सशक्तिकरण में अहम भूमिका निभाता रहेगा डाक विभाग : प्रीति अग्रवाल
भारतीय डाक विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।
इंदौर : “अंतर्राष्ट्रीय […]
August 4, 2021 शिवपुरी में भारी बारिश से बिगड़े हालात, कई गांव जलमग्न, राहत और बचाव में जुटे एनडीआरएफ व एसडीआरएफ
शिवपुरी : जिले में बारिश का कहर जारी है। मणिखेड़ा डेम ओवरफ्लाे हाेने पर रात काे आठ गेट […]
November 7, 2019 विद्याधाम के अन्नकूट में हजारों लोगों ने लिया महाप्रसादी का लाभ इंदौर : एयरपोर्ट रोड स्थित विद्याधाम में अन्नकूट महोत्सव स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती के […]
December 22, 2020 कोरोना संक्रमण के मामलों में आई कमीं, साढ़े तीन सौ के नीचे पहुंचा आंकड़ा
इंदौर : मौसम के सर्द होने के साथ कोरोना का प्रकोप बढ़ने की आशंका जताई जा रही थी पर इसके […]
October 2, 2021 मनावर पुलिस ने लाखों रुपए कीमत के जेवरात व नकदी की चोरी का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
धार : मनावर (धार) पुलिस ने चोरी के सोने के जेवरात जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। […]
June 24, 2019 बन्द कमरे में बैठकर जनता का मूड समझना संभव नहीं- भंडारी इंदौर: जो देशभक्त, समाज सुधारक, समाजसेवी और समाज के अंतिम व्यक्ति की चेतना को जगाता है। […]