सिंह गुड्स ट्रांसपोर्ट कंपनी का है परिसर।
आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्रकरण किया गया पंजीबद्ध।
इंदौर : जिला प्रशासन द्वारा मिलावटी डीजल,अवैध भंडारण, अवैध बिक्री,अवैध पंप संचालन के खिलाफ सतत अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के मोरोद गांव में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के पार्किंग परिसर पर खाद्य विभाग के दल ने दबिश देकरअवैध रूप से संग्रहित 2500 लीटर पेट्रोलियम पदार्थ जब्त कर लिया।ये परिसर सिंह गुड्स ट्रांसपोर्ट का बताया गाय है। जांच में मौके पर बड़ी मात्रा में टंकी,ड्रम, नोजल लगा टंकी से सेटअप तथा मौके पर लगभग 2500 लीटर पेट्रोलियम पदार्थ पाया गया, जिसकी डेंसिटी लेने एवं प्रारंभिक जांच करने पर मिलावटी डीजल मिक्सड हाइड्रो कार्बन तेल पाया गया। मौके पर उपस्थित ट्रांसपोर्ट के संचालक हरपाल सिंह द्वारा उक्त पदार्थ कहां से लाया गया, इसके बिल, अनुमति आदि कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। हरपाल सिंह द्वारा बताया गया कि उक्त पेट्रोलियम पदार्थ हम बाहर से बुलाते हैं और जिसका उपयोग हम स्वयं के ट्रक वाहन में करते हैं। पेट्रोलियम पदार्थ का बिना अनुमति भंडारण, बिल आदि वैध दस्तावेज नहीं पाए जाने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम में प्रकरण पंजीकृत किया गया। जांच की जा रही है।
Related Posts
October 17, 2022 मुंबई अंधेरी ईस्ट उपचुनाव में बीजेपी ने वापस लिया अपना प्रत्याशी..!
शिवसेना उद्धव गुट की प्रत्याशी ऋतुजा लटके की जीत लगभग तय
मुंबई : अंधेरी (ईस्ट) […]
February 28, 2020 नंदानगर ईएसआई अस्पताल को उन्नत कर जुटाई गई अत्याधुनिक उपचार सुविधाएं इंदौर : नंदा नगर स्थित ईएसआईसी आदर्श अस्पताल जीर्णोद्धार के बाद नए स्वरूप और नई उपचार […]
March 11, 2022 नकली सर्वर के जरिए विदेशी मुद्रा व्यापार के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार का नकली (डमी) सर्वर बना कर करोडो की ठगी करने वाली […]
July 7, 2023 आम लोगों के लिए कई योजनाओं का संचालन कर रहा डॉक विभाग
सुकन्या समृद्धि योजना, महिला सम्मान बचत पत्र, दुर्घटना बीमा, मोबाइल पार्सल बुकिंग […]
June 19, 2017 राजनाथ सिंह के पैर की हड्डी टूटी, चढ़ा प्लास्टर नई दिल्ली.केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के पैर की हड्डी टूट गई है, इसके बारे में उनके […]
November 24, 2018 ट्विंकल के हत्यारों को बचा रहे हैं सुदर्शन गुप्ता- परिजनों का आरोप इंदौर: दो वर्ष पूर्व बाणगंगा थाना क्षेत्र से लापता हुई ट्विंकल डांगरे के माता- पिता ने […]
November 25, 2023 सत्ता की चाबी किसे सौंपेगा मालवा – निमाड़..?
पिछले चुनाव से ज्यादा हुए मतदान को लेकर सियासी दलों के अपने अपने दांवे।
🔹प्रदीप […]