राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने दिलाई शपथ।
राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा ने ली डिप्टी सीएम पद की शपथ।
प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित 11 राज्यों के सीएम भी रहे मौजूद।
भोपाल : उज्जैन दक्षिण से चुने गए विधायक मोहन यादव मप्र के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। बुधवार को भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने मोहन यादव को मुख्यमंत्री के बतौर पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा ने भी इस मौके पर उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की।
समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और ज्योतिरादित्य सिंधिया, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और अजीत पंवार, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी सहित अन्य कई राज्यों के मुख्यमंत्री और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
सुशासन सुनिश्चित करेंगे।
शपथ ग्रहण के मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि वे सभी को साथ लेकर चलेंगे और सुशासन सुनिश्चित करेंगे। शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव उज्जैन पहुंचे और महाकाल मंदिर पहुंचकर पूजा – अर्चना की। बाद में उन्होंने परिजनों से भी मुलाकात की।
Related Posts
February 2, 2020 हजारों लोगों ने निहारी विभिन्न किस्म के गुलाबों की खूबसूरती इंदौर : मालवा रोज सोसायटी द्वारा उद्यानिकी विभाग के सहयोग से यशवंत क्लब के स्मैश हॉल में […]
March 10, 2020 सिंधिया ने कांग्रेस को कहा अलविदा, 21 विधायकों ने भी कांग्रेस और विधानसभा से दिया इस्तीफा भोपाल : वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया की लगातार अनदेखी करना सीएम कमलनाथ और कांग्रेस […]
December 14, 2017 केंद्रीय चुनाव आयोग ने राहुल गाँधी को इंटरव्यू के लिए नोटिस जारी किया. केंद्रीय चुनाव आयोग ने राहुल गाँधी को इंटरव्यू के लिए नोटिस जारी किया. आयोग ने राहुल से […]
March 2, 2021 सांसद नंदकुमार चौहान का निधन, कोरोना संक्रमित होने के बाद दिल्ली में चल रहा था इलाज
नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, खंडवा के सांसद और भाजपा के पूर्व प्रदेश […]
October 21, 2021 मां की डांट से नाराज, घर छोड़कर गई बालिका को पुलिस ने ढूंढकर किया परिजनों के सुपुर्द
इंदौर : हातोद पुलिस ने गुम हुई बालिका को ढूंढ कर सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द […]
August 19, 2023 अंधाधुंध फायरिंग कर दो लोगों को मौत के घाट उतारने वाला सिक्योरिटी गार्ड, उसका बेटा व भतीजा गिरफ्तार
कुत्ता घुमाने की बात पर हुए विवाद में की थी फायरिंग।
इंदौर : खजराना क्षेत्र की […]
June 27, 2021 विधायक मेंदोला ने किया पौधारोपण, जरूरतमंद परिवारों को भेंट की राशन किट
इंदौर : विधानसभा क्षेत्र क्र. 2 के वार्ड 21 स्थित मंगल नगर मंदिर प्रांगण में क्षेत्रीय […]