इंदौर : बीते दो- तीन दिनों से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। 25 मार्च को तेज आंधी चलने के साथ मौसम में आए बदलाव का असर अभी भी जारी है। समूचे मालवा- निमाड़ में मौसम का बदला मिजाज दिखाई दे रहा है। गुरुवार रात इंदौर में गरज- चमक के साथ तेज बारिश हुई। रुक रुक कर बारिश का ये सिलसिला शुक्रवार सुबह तक चलता रहा। मावठे की इस बारिश से तापमान में गिरावट आ गई और मौसम में ठंडक घुल गई। आसमान में बादल अभी भी छाए हुए हैं और बारिश की संभावना बनी हुई है।
ओले गिरने से फसलों को हुआ नुकसान।
मालवा- निमाड़ के साथ प्रदेश के कई अंचलों में बारिश के साथ ओले गिरने की भी खबर मिली है। किसानों की माने तो ओलावृष्टि से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को काफी नुकसान हुआ है।
बार- बार गुल होती रही बिजली।
बारिश और बिजली का छत्तीस का आंकड़ा हमेशा से रहा है। गुरुवार रात बारिश होते ही इंदौर शहर के कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। कहीं बिजली जल्दी लौट आई तो कुछ क्षेत्रों में लोगों को घंटों अंधेरे में गुजारने पड़े। बिजली की की आंख- मिचौनी का ये सिलसिला शुक्रवार सुबह भी चलता रहा।
Related Posts
July 3, 2024 अंबानी परिवार ने करवाया 50 से अधिक जोड़ों का सामूहिक विवाह
सोने - चांदी के आभूषण और गृहस्थी का सामान किया भेंट।
मुंबई : अनंत अंबानी और राधिका […]
February 11, 2023 छात्रों में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ने आयोजित की सेल्स पिच स्पर्धा
छात्र मनन गर्ग रहे स्पर्धा के विजेता।
इंदौर: छात्रों के बीच उद्यम शीलता और विपणन […]
January 5, 2025 स्कीम नंबर 140 में स्थानीय लोगों को कराया गया योगाभ्यास
नगर निगम द्वारा योग सत्र का आयोजन।
इंदौर : महापौर पुष्यमित्र भार्गव की अध्यक्षता में […]
April 30, 2022 ऑनलाइन क्लास के नाम पर ठगे गए हजारों रूप क्राइम ब्रांच ने वापस दिलवाए
इंदौर : ऑनलाइन ठगी की शिकायत पर क्राइम ब्रांच द्वारा आवेदक के 85 हजार रूपए वापस कराए […]
April 20, 2020 सांसद लालवानी के कॉल पर भी नहीं पहुंची एम्बुलेंस, घायल को खुद उठाकर ले गए अस्पताल..! इंदौर : रविवार दोपहर हरिसिद्धि मंदिर के सामने हुई एक दुर्घटना ने सांसद शंकर लालवानी की […]
January 21, 2021 किसानों के खाते में डाली जा रही है सब्सिडी की राशि, घोटालेबाजों के असली चेहरे हुए उजागर, बोले ऊर्जा मंत्री तोमर
इंदौर : मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर गुरुवार को इंदौर प्रवास पर […]
July 3, 2024 हिंदू जागरण मंच ने अर्थी सजाकर दफनाया राहुल गांधी का पुतला
लोकसभा में राहुल गांधी द्वारा हिन्दुओं को हिंसक कहने का किया विरोध।
भारी पुलिस बल […]