नई दिल्ली : म्यांमार में सेना द्वारा तख्तापलट कर दिया गया है। अमेरिका ने इस पर गहरी नाराजगी जताते हुए म्यांमार आर्मी से सख्त लहजे में कहा है कि हिरासत में लिए गए लीडरों को तुरंत रिहा कर दिया जाए। अमेरिका ने कहा है कि आंग सान सू की को तुरंत रिहा कर दिया जाए अन्यथा अमेरिका की तरफ से प्रतिक्रिया के लिए तैयार रहें। आपको बता दें कि रविवार सुबह म्यांमार में आर्मी द्वारा तख्तापलट कर दिया गया और सत्तारुढ़ पार्टी की नेता आंग सान सू की और म्यांमार के राष्ट्रपति को हिरासत में ले लिया गया।
व्हाइट हाउस की प्रवक्ता जेन साकी ने म्यांमार में हुए तख्तापलट पर आपत्ति जताते हुए कहा है कि अमेरिका म्यांमार में हुए लोकतान्त्रिक चुनावों के परिणामों को बदलने या लोकतान्त्रिक ढाँचे को बदलने के किसी भी प्रकार के प्रयास का विरोध करता है। अगर ये प्रयास वापस नहीं लिया गया तो जो भी लोग इसके लिए जिम्मेदार हैं वे कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
भारत ने भी म्यांमार में सैन्य तख्तापलट और शीर्ष नेताओं को हिरासत में लिए जाने को लेकर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि उसने उस देश में सत्ता के लोकतांत्रिक तरीके से हस्तांतरण का हमेशा समर्थन किया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत म्यांमार में हालात पर निकटता से नजर रखे हुए है।
Related Posts
August 5, 2021 बच्चों और बड़ों के लिए संस्था मुक्त संवाद की ऑनलाइन नाट्य छटा स्पर्धा
इंदौर : संस्था मुक्त संवाद द्वारा नाट्य क्षेत्र में बच्चों और बड़ों को प्रोत्साहन देने […]
August 10, 2023 आईडीए अध्यक्ष ने मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए निर्मित अमलतास परिसर का किया निरीक्षण
योजना क्रमांक 136 निरंजनपुर स्थित अमलतास परिसर में निर्मित हैं 1 बीएचके के 672 […]
November 1, 2018 महिलाओं के खिलाफ शिवराज सरकार में बढ़े हैं अपराध- खुशबू हिंदी के साथ साउथ की फिल्मों की स्टार कलाकार रही खुशबू एक अच्छी राजनेता भी हैं। गुरुवार […]
May 16, 2022 स्टेट प्रेस क्लब ने मीडियाकर्मियों के हक में बुलंद की आवाज, सीएम को लिखा पत्र
इंदौर : स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर इंदौर […]
December 14, 2024 एक देश – एक चुनाव को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी
नई दिल्ली : मोदी सरकार की कैबिनेट ने वन नेशन, वन इलेक्शन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी […]
December 26, 2021 सीएम शिवराज ने मेट्रो लाइन व मेट्रो स्टेशनों का किया शिलान्यास
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में मेट्रो रेल परियोजना के प्रायोरिटी […]
March 2, 2021 मप्र के विकास में नए आयाम जोड़ेगा बजट- सिलावट
इंदौर : जल संसाधन मछुआ कल्याण और मत्स्य विकास मंत्री तुलसी राम सिलावट ने मंगलवार को […]