साफ – सफाई और शुद्ध पेयजल के इंतजाम के बाद बच्चों को दुबारा यहां किया गया था शिफ्ट।
इंदौर : शहर के युगपुरुष आश्रम में फिर एक बच्ची की मौत की घटना सामने आने से हड़कंप मच गया है। 12 वर्षीय यह बालिका सुबह बिस्तर पर मृत अवस्था में मिली। जानकारी के मुताबिक बच्ची नर्मदापुरम की है और दो साल पहले इस आश्रम में आई थी।
बच्ची की मौत का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।
बता दें कि इस साल जुलाई-अगस्त महीने में आश्रम में 11 बच्चों की मौत हो गई थी। जांच में आश्रम में बड़ी अनियमितताएं मिली थीं। इसके बाद इस आश्रम से बच्चों को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया था।
आश्रम में साफ – सफाई और सभी व्यवस्थाएं करने के बाद बच्चों को यहां वापस लाया गया था। अब एक और बच्ची की मौत के बाद आश्रम में सनसनी फ़ैल गई है। सूचना मिलने के बाद प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
दूषित पानी से हुई थी बच्चों की मौत।
युगपुरुष आश्रम में पहले 11 बच्चों की मौत दूषित पानी से होना सामने आई थी। आश्रम में पानी की जांच के लिए गए चार में से तीन नमूने दूषित मिले थे। यहां का पानी पीने लायक ही नहीं था। पानी के अंदर ई-कोली बैक्टीरिया मिला था। इसके साथ ही बीमार बच्चों में हैजे की पुष्टि भी हुई थी।
आश्रम में जांच के दौरान कई जगह गंदगी पाई गई थी, जिसके बाद आश्रम को बंद करके यहां पर सफाई की गई और पानी की टंकियों को भी साफ किया गया था। इस दौरान यहां के बच्चों को शहर के ही दूसरे आश्रम में शिफ्ट किया गया था।
Related Posts
August 12, 2020 इंदौर में कोरोना प्रोटोकॉल के बीच भक्तिमय उल्लास के साथ मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव इंदौर : योगेश्वर श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव देश- प्रदेश के साथ इंदौर में भी धूमधाम से मनाया […]
November 1, 2020 सिंघार पर मालू का पलटवार, दिग्विजय सिंह को ब्लैकमेलर बताया था सिंघार ने…!
इंदौर : खनिज निगम के पूर्व उपाध्यक्ष गोविन्द मालू ने कहा किउमंग सिंघार के सिंधिया पर […]
December 17, 2023 बढ़ता शहरीकरण पर्यावरण के लिए हानिकारक है
अनियंत्रित विकास है बढ़ते प्रदूषण के लिए जिम्मेदार।
अधिकाधिक पेड़ लगाने और पेड़ों की […]
February 7, 2024 पटाखा फैक्ट्री हादसे के पीड़ितों की हरसंभव मदद करेगी सरकार : मुख्यमत्री यादव
जिला अस्पताल में घायलों का हाल-चाल जाना।
गंभीर घायलों को एक-एक लाख रु. की मदद की […]
May 17, 2021 संस्था अरदास ने कोरोना पीड़ितों के लिए शुरू की निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा, संपर्क नम्बर भी किया जारी
इन्दौर : मां अहिल्या की नगरी इंदौर में दानदाताओं की कोई कमी नहीं है। अगर लक्ष्य तय हो […]
December 4, 2020 कोरोना का प्रकोप जारी, 526 नए संक्रमित मरीज मिले, 5 की मौत..!
इंदौर : शहर में कोरोना संक्रमण का प्रकोप थम नहीं रहा है। प्रतिदिन 5 सौ से ज्यादा नए […]
July 28, 2021 7 वर्ष से कम के अपराधों में जरूरी नहीं होगी गिरफ्तारी, वेबीनार के जरिए पुलिसकर्मियों को कराया गया अवगत
इंदौर : जोन के पुलिस कर्मियों को सुप्रीम कोर्ट के गिरफ्तारी के संबंध में पारित दिशा […]