इंदौर : शहर में कोरोना संक्रमण का प्रकोप थम नहीं रहा है। प्रतिदिन 5 सौ से ज्यादा नए संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं। ग्रोथ रेट 11 फीसदी के ऊपर बना हुआ है। डेथ रेट में बढ़ोतरी हो रही है। कुल मिलाकर हालात बेहद विकट हैं। ऐसे में केवल सावधानी बरतना ही कोरोना से बचने का एकमात्र उपाय है।
526 नए संक्रमित मिले।
गुरुवार को 2470 सैम्पल लिए गए। रेपिड एंटीजन मिलाकर 4743 सैम्पलों की जांच की गई। 4166 निगेटिव पाए गए। 526 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। आज दिनांक तक की बात करें तो कुल 528128 सैम्पलों की जांच की गई है। 44372 संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से करीब 88 फीसदी मरीज ठीक हो चुके हैं।
5 संक्रमित मरीजों की मौत।
गुरुवार को 5 संक्रमित मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 776 मरीजों की मौत कोरोना संक्रमण से हो चुकी है।
278 किए गए डिस्चार्ज।
बड़ी तादाद ऐसे मरीजों की भी है जो कोरोना को मात देकर घर लौट रहे हैं। गुरुवार को 278 मरीज कोरोना से मुक्त होने पर डिस्चार्ज किए गए। इन्हें जोड़कर कुल 38816 मरीज कोरोना संक्रमण से छुटकारा पाने में सफल रहे हैं। 4780 मरीजों का उपचार किया जा रहा है।
Related Posts
July 19, 2021 इंदौर में गोलीकांड जैसी घटनाएं बर्दाश्त नहीं, आरोपियों के खिलाफ हो कड़ी कार्रवाई- मोघे
इंदौर : बीजेपी के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद कृष्णमुरारी मोघे ने सोमवार को शराब ठेकेदारों […]
June 14, 2023 भारतीय कुश्ती फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण के खिलाफ महिला पहलवानों ने दिए सबूत
बृजभूषण पर सेक्सुअल हैरासमेंट के लगाए गए हैं आरोप।
नई दिल्ली : WFI के पूर्व अध्यक्ष […]
May 10, 2024 प्रस्तावक पर दबाव बनाकर मुझे भी चुनाव लड़ने से रोकने का किया गया प्रयास
अवर लाइव इंडिया.कॉम से चर्चा में बोले जनहित पार्टी के अध्यक्ष, निर्दलीय प्रत्याशी अभय […]
August 2, 2022 अब विधायक संजय शुक्ला करवाएंगे पंडित प्रदीप मिश्रा की शिवपुराण कथा
इंदौर : विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एक के कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला द्वारा नवंबर में […]
January 5, 2024 Popüler bahis siteleri105 En iyi bahis siteleri 2021 - Popüler bahis siteleri
Günümüzde çevrimiçi bahis siteleri […]
August 20, 2022 विद्याधाम में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव
इंदौर : विमानतल मार्ग स्थित श्रीविद्याधाम पर कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया […]
October 25, 2016 सेंसेक्स 87 अंक लुढ़का, आइडिया का शेयर 2.08 फीसदी टूटा सेंसेक्स 87.66 अंक गिरकर 28,091.42 के स्तर पर और निफ्टी 15.30 अंकों की कमजोरी के साथ […]