बीजेपी चलाएगी गांव चलो – बूथ चलो अभियान

  
Last Updated:  January 29, 2024 " 01:22 am"

अभियान को लेकर नगर भाजपा की वृहद बैठक संपन्न।

इंदौर : भारतीय जनता पार्टी इंदौर महानगर द्वारा रविवार को माणिक बाग रोड स्थित गुरु अमरदास हॉल में वृहद बैठक का आयोजन किया गया। दीप प्रज्वलन के साथ प्रारंभ हुई बैठक में पहले प्रधानमंत्री का मन की बात कार्यक्रम सभी ने सुना।बाद में नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि 25 जनवरी को भोपाल में प्रदेश स्तरीय कार्यशाला संपन्न हो चुकी है।यह इंदौर महानगर की कार्यशाला रखी गई है। इंदौर के सभी 28 मंडलों में 3 फरवरी के पहले कार्यशालाएं संपन्न होना है। गांव चलो बूथ चलो अभियान का उद्देश्य देश के 7 लाख गांव, मध्य प्रदेश के 64,000, इंदौर के 1604 बूथों तक (नगर में 910) 11 फरवरी को प्रवासी कार्यकर्ताओं के माध्यम से सतत 24 घंटे शाम 5:00 बजे से अगले दिन शाम 5:00 बजे तक संपर्क करना है। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी की गरीब कल्याण की योजनाओं का प्रचार प्रसार कर समाज के अलग-अलग घटकों से संपर्क एवं संवाद स्थापित करना और 2024 लोकसभा चुनाव के लिए जन समर्थन जुटाना व पार्टी का वोट प्रतिशत में 10 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी करना है।

रणदिवे ने आगे कहा कि कमजोर बूथों पर जनप्रतिनिधियों को भेजा जाएगा। क्षेत्र के ऐसे संगठन एवं व्यक्तियों को पार्टी से जोड़ा जाएगा जो क्षेत्र में सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों के माध्यम से लोगों से सतत संपर्क में रहते हैं। हम 2024 लोकसभा का चुनाव ऐतिहासिक रूप से जीतेंगे।

संभाग प्रभारी राघवेंद्र गौतम ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हम पिछले एक वर्ष से बूथ विस्तार का कार्य कर रहे हैं, जिसके फल स्वरुप 2018 के चुनाव चुनाव की अपेक्षा 2023 विधानसभा चुनाव में हमने 9% ज्यादा वोट हासिल किए हैं। अब हमें 10% अधिक वोट प्राप्त करना है। लोकसभा चुनाव सामने है पार्टी के प्रत्येक पदाधिकारी को एक बूथ पर अवश्य जाना है, जो विपक्षी ईवीएम का रोना रोते हैं उन्हें यह पता नहीं है कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता कितना मेहनती है। गौतम ने आगे कहा कि मुझे आशा है कि पूरे देश में जिस तरह इंदौर सफाई में नंबर वन है वैसे ही सर्वाधिक मतों से लोकसभा में जीतने वाली लोकसभा सीट भी इंदौर ही होगी।

गांव चलो अभियान के नगर संयोजक वीरेंद्र व्यास ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से कार्य योजनाओं एवं रूपरेखा की जानकारी देते हुए बताया कि अभियान तीन चरणों में होना है प्रथम चरण जिसके अंतर्गत 20 जनवरी से 3 फरवरी तक सारी तैयारियां पूर्ण करना है। दूसरे चरण में 4 फरवरी से 11 फरवरी के बीच कार्यकर्ताओं को प्रवास करना है जिसके अंतर्गत इंदौर नगर में 9 से 11 तारीख तक कार्यकर्ता प्रवास करेंगे और तीसरा चरण 14 फरवरी को होगा जिसमें अभियान की समीक्षा बैठक होगी। प्रवासी कार्यकर्ताओं के करणीय कार्यों के बारे में बताते हुए व्यास ने बताया कि अभियान के अंतर्गत विभिन्न करणीय कार्य है जिसमें 1. बूथ समिति की बैठक करना 2. जनसंघ कालीन एवं भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से भेंट 3. विचार परिवार के कार्यकर्ताओं से भेंट 4. युवाओं,किसान समूह एवं व्यापारी समूह से भेंट 5. प्रतिभावान विद्यार्थियों, खिलाड़ियों से भेंट, छात्र नेताओं से भेंट 6. विद्यालय में अध्यापक एवं छात्रों से संपर्क 7. प्रभावित मतदाता पुरस्कृत व्यक्तियों से भेंट 8. NGO एवं स्वास्थ्य सहायता समूह से जुड़े लोगों से भेंट 9. धार्मिक स्थलों के दर्शन 10. अनुसूचित जाति जनजाति मोहल्ले में संपर्क 11. लाभार्थी संपर्क 12. चुने हुए जनप्रतिनिधियों से भेंट 13. शहीद सैनिक परिवारों, नक्सली हिंसा से पीड़ित एवं राजनीतिक हिंसा से पीड़ित परिवारों से भेंट 14. स्थानीय सरकारी कर्मचारी आदि के साथ स्नेह संवाद 15. स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण एवं अमृत सरोवर पर स्वच्छता जैसा कोई कार्यक्रम करना 16. पार्टी में नए शामिल हुए व्यक्तियों से मिलना 17 . दूसरे दल के प्रमुख व्यक्तियों से यदि संभव हो तो मिल सकते हैं और 18 स्थानीय खेल गतिविधियों में भाग लेना आदि करणीय कार्य करना है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट,सांसद शंकर लालवानी, वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्णमुरारी मोघे, बाबू सिंह रघुवंशी, गोपीकृष्ण नेमा, प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, विधायक रमेश मेंदोला, राकेश गोलू शुक्ला, श्रीमती मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़ महेंद्र हार्डिया, युवा आयोग अध्यक्ष निशांत खरे, मध्य प्रदेश सफाई कर्मचारी आयोग अध्यक्ष प्रताप करोसिया, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी दीपक जैन टीनू, प्रवक्ता गोविंद मालू, नगर महामंत्री सुधीर कोल्हे, सविता अखंड, संदीप दुबे अभियान के नगर संयोजक वीरेंद्र व्यास, सह संयोजक विजय बिंजवा और संजय कटारिया मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *