इंदौर : चाकू से हमला कर एक युवक की हत्या को अंजाम देने वाले आरोपियों को चंद घंटों में थाना चंदन नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त खटकेदार चाकू भी जब्त किया गया है।
आरोपियों ने दिनांक 23.07.2025 को रात्रि करीब 09:30 बजे गणेश बंजारा पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया था और भाग निकले थे। घायल गणेश बंजारा की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। फरियादी रोहित पिता शेर सोलंकी निवासी मारुति पैलेस कॉलोनी ने इस हत्याकांड को लेकर थाना चंदन नगर पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने अपराध धारा 109,115(2),3(5) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था।बाद में हत्या की धारा बीएनएस 103 (आईपीसी की धारा 302) भी जोड़ी गई।
पकड़े गए आरोपियों के नाम अभिषेक धाकडा उर्फ दरबार उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम भोनखेड़ी जिला हरदा वर्तमान पता अभिजीत नगर सिरपुर काकड़ इंदौर व एक नाबालिग जिसकी आयु 16 वर्ष है, होना बताए गए हैं। उनके खिलाफ
विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।









