15 नवंबर को होलकर विज्ञान महाविद्यालय के मैदान पर होगा गौरव दिवस समारोह।
हजारों जनजातीय समाज के लोग करेंगे कार्यक्रम में शिरकत।
इंदौर : जनजातीय समाज के आराध्य “भगवान बिरसा मुंडा” की जन्म जयंती दिनांक 15 नवम्बर को देशभर में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई जाती है।
इसी कड़ी में जनजाति विकास मंच इंदौर के तत्वाधान में दिनांक 15-11- 2024 शुक्रवार को होलकर विज्ञान महाविद्यालय के खेल मैदान पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में संपूर्ण जनजातीय समाज पारंपरिक वेशभूषा एवं वाद्य यंत्रों के साथ शिरकत करेगा।
जनजातीय विकास मंच के संयोजक राधेश्याम जामले ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर जनजातीय समाज व अन्य समाजों के लगभग 15000 से अधिक बंधु – भगिनी उपस्थित रहेंगे। प्रातः 11 बजे से कार्यक्रम प्रारंभ होगा। कार्यक्रम के पहले चरण में जनजातीय समाज के पारंपरिक नृत्य, लोकगीत, भजन व अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। बाद में सभी समाज बंधु, माताएं व बहनें रैली के रूप में टन्ट्या मामा चौराहा पहुँचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। वहां से सभी पुनः होलकर विज्ञान महाविद्यालय पहुंचकर रैली का समापन होगा।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मोहन नारायण रहेंगे। वे शहीद समरसता मिशन के राष्ट्रीय संयोजक हैं। कार्यक्रम में विभिन्न समाजों के समाज प्रमुख और शहर के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहेंगे।
Related Posts
July 11, 2022 श्रावण माह में खंडवा रोड पर प्रतिबंधित हो भारी वाहनों का आवागमन – नेमा
इंदौर : पूर्व विधायक गोपीकृष्ण नेमा ने संभाग आयुक्त पवन शर्मा से मुलाकात की। उन्होंने […]
July 1, 2023 डॉक्टर्स डे पर डॉक्टर्स पेश करेंगे सुरमई गीतों की बानगी
लाभ मंडपम में शनिवार शाम 7.30 बजे होगा कार्यक्रम।
इंदौर : साल भर मरीजों के उपचार में […]
May 8, 2022 महाराष्ट्र समाज राजेंद्र नगर के बैनर तले 47 बटुकों का उपनयन संस्कार
इंदौर : महाराष्ट्र समाज राजेंद्र नगर, तरुण मंच और सहयोगी संस्थाओं द्वारा रविवार 08 मई […]
August 2, 2020 ऐन मौके पर लॉकडाउन से सीमित छूट देने का नहीं रहा कोई मतलब, ग्राहकों के लिए तरसे दुकानदार इंदौर : कैलाश विजयवर्गीय और अन्य नेताओं के दबाव बनाने पर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने […]
January 22, 2025 रामेश्वर पटेल स्मृति टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट 08 फरवरी को
अधिवक्ताओं की टीमें कर सकेंगी शिरकत।
श्री गीता रामेश्वर ट्रस्ट, मप्र राज्य अधिवक्ता […]
May 26, 2021 सांसद लालवानी के सेवा कार्यों की बीजेपी अध्यक्ष नड्डा ने की तारीफ
इंदौर : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इंदौर के सांसद शंकर लालवानी के कामों […]
June 7, 2023 बाल्टी का कड़ा पेट में घुसने से कैदी घायल
जिला जेल में हुई ये घटना, मिर्गी का मरीज था कैदी।
इंदौर : जिला जेल में बाल्टी का कड़ा […]