यूक्रेन के खिलाफ रूस की सैन्य कार्रवाई का असर दुनियाभर के शेयर बाजारों पर नजर आया। एशियाई शेयर बाजारों में भारी गिरावट देखी गई। भारतीय शेयर बाजार भी इससे अछूते नहीं रहे। बीएसई सेंसेक्स भारी गिरावट के साथ खुला और करीब 2,800 अंक तक गिर गया। आखिरकार 2702 अंकों की गिरावट के साथ 54,529.91 पर बंद हुआ। एनएसई का निफ्टी में भी 815.30 अंकों की गिरावट आई। बताया जाता है कि इस गिरावट से निवेशकों को 10 लाख करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।
बीएसई में 2,578 शेयरों में गिरावट आई है जबकि केवल 270 शेयरों में तेजी दिख रही है।
कच्चे तेल के दाम बढ़े।
रूस के यूक्रेन पर हमले ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल (Crude oil) के दामों में भी तेजी ला दी है। 2014 के बाद पहली बार कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई है। इससे पेट्रोल- डीजल के दामों में भी भारी उछाल आने की आशंका बन गई है।
Related Posts
April 24, 2022 इंडोनेशिया ने पाम आयल के निर्यात पर लगाया प्रतिबन्ध, भारत पर पड़ेगा असर
इंदौर : दुनिया के सबसे बड़े पाम ऑयल उत्पादक और निर्यातक देश, इंडोनेशिया ने अपने ही देश […]
May 19, 2024 जीआरपी ने नाबालिग बालिका को समझा बुझाकर किया परिजनों के सुपुर्द
माता - पिता की डांट से नाराज़ होकर घर छोड़कर जा रही थी नाबालिग।
लाखों रुपए लेकर […]
January 30, 2022 85 वार्डों और 28 मंडलों में बीजेपी ने चलाया बूथ विस्तारक अभियान
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी अपने पितृ पुरुष कुशाभाऊ ठाकरे के जन्मशती वर्ष को संगठन पर्व […]
August 20, 2022 मप्र के पहले स्वास्थ्य आईडी केंद्र आभा का महापौर ने किया शुभारंभ
इन्दौर : आजादी के अमृत महोत्सव पर केंद्र सरकार की डिजिटल स्वास्थ्य मिशन योजना के तहत […]
January 13, 2021 कोरोना संक्रमण में गिरावट का सिलसिला जारी, फिर सौ से कम मिले नए संक्रमित मरीज
इंदौर : कोरोना संक्रमण के आंकड़ों में अब उल्लेखनीय गिरावट आई है। मंगलवार को भी संक्रमित […]
April 2, 2021 कोरोना संक्रमण के चलते मई- जून में होंगी विवि की परीक्षाएं
भोपाल : मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते […]
December 9, 2024 अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर गीता जयंती महोत्सव मनाना गर्व का विषय : मुख्यमंत्री यादव
श्रीमद्भगवद्गीता जीवन की सार्थकता को सिद्ध करने का मार्ग है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने […]