*सुरभि की कविता*
ये कैसी मूर्खता कर रहे हो,
क्यूं अपने साथ साथ
दूसरों को भी ले मर रहे हो,
क्या तुम दुनिया से ज़्यादा होशियार हो
जो अपने ही नियमों पे चल रहे हो
ये कैसी मूर्खता कर रहे हो…
देखो ज़रा दूसरे देशों की हालत,
कम पड़ गई है अब तो इबादत
इटली, चाइना और क्या करे जापान,
यूएस, यूके तक हो गया है लॉकडाउन
इस देश की परिस्थिति को क्यूं नकार रहे हो,
ऐसे माहौल में क्यूं जश्न मना रहे हो
ये कैसी मूर्खता कर रहे हो,
क्यूं अपने साथ साथ
दूसरों को भी ले मर रहे हो…
बात बस इतनी सी तो है,
घर बैठने में क्या आपत्ति है
यूं तो वक़्त ना मिलने पर बड़े खफा थे
अब जब मिला है बहुत,
तो क्यूं गवां रहे
ज़रा सोचो उन डॉक्टर्स के बारे में,
जो अपनी जान पे खेल कर
लगे हैं सबको बचाने में
जीवन पड़ा है घूमने फिरने के लिए,
लेकिन उसके लिए भी बचो तो सही
वैसे तो बहुत ज्ञानवान बनते हो,
क्यूं फिर अब जाहिल बने बैठे हो…
ये कैसी मूर्खता कर रहे हो,
क्यूं अपने साथ साथ
दूसरों को भी ले मर रहे हो,
क्या तुम दुनिया से ज़्यादा होशियार हो
जो अपने ही नियमों पे चल रहे हो
ये कैसी मूर्खता कर रहे हो…
कवियित्री:
*सुरभि नोगजा*
*भोपाल*
Related Posts
June 30, 2020 महाकाल की शाही सवारी का बदला रूट, ऑनलाइन दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु उज्जैन : श्रावण माह के मद्देनजर कलेक्टर आशीष सिंह की अध्यक्षता में महाकाल मंदिर प्रबन्ध […]
August 15, 2022 स्वतंत्रता दिवस पर योग साधकों ने निकाली तिरंगा यात्रा, किया ध्वजारोहण
इंदौर : स्वतंत्रता दिवस की 76 वी वर्षगांठ पर शहरभर में झंडावंदन के कार्यक्रम आयोजित किए […]
March 17, 2020 कांग्रेस के बागी विधायकों ने सीएम कमलनाथ पर लगाए गम्भीर आरोप इंदौर : बंगलुरु में ठहरे सिंधिया समर्थक बागी विधायकों ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर […]
February 7, 2025 स्व. पंडित श्री वल्लभ शर्मा के घर पहुंचे बीजेपी नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा
स्व. शर्मा के पुत्र और परिवार के सदस्यों ने सुमित मिश्रा का किया आत्मीय […]
February 5, 2021 विपक्षी दल व किसान संगठन बताएं कृषि कानूनों में काला क्या है..?- तोमर
नई दिल्ली : केंद्र के नए कृषि कानूनों के विरोध में किसान पिछले करीब सवा दो महीनों से […]
July 25, 2021 रावजी बाजार टीआई ने बेटी की तरह की निराश्रित बुजुर्ग महिला की मदद, वृद्धाश्रम में रहने के इंतजाम का दिया भरोसा
इंदौर : अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था की चुनौतीपूर्ण ड्यूटी के साथ पुलिस अपने […]
December 9, 2023 लोक अदालत में क्लेम प्रकरण में 38 लाख का अवॉर्ड पारित
प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश के हाथों पीड़ित पक्षकार को तुरंत दिया गया चेक।
इंदौर : […]