इंदौर : मंगलवार 22 मार्च को उमंग, उल्लास और उत्साह के साथ परंपरागत रूप से रंग पंचमी की गेर निकाली जाएगी। इस बात के मद्देनजर नागरिकों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। कलेक्टर मनीष सिंह के निर्देश पर मार्ग की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया गया है।
जिला प्रशासन इन्दौर द्वारा समाज के सभी वर्गों और जन प्रतिनिधियों से चर्चा करने के बाद गेर निकालने के संबंध में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। प्रशासन द्वारा गेर के उन मार्गों पर जहाँ अभी विभिन्न निर्माण कार्य चल रहे हैं, को छोड़कर अन्य वैकल्पिक मार्गों से गेर निकालने की व्यवस्थाएं की हैं। गेर निकालने में किसी तरह की कोई पाबंदी नहीं है। नागरिकों की सुरक्षा को देखते हुए निर्माण कार्य चल रहे मार्गों पर प्रवेश निषेध किया गया है। प्रशासन का सभी वर्गों से पूरा तालमेल है।
दो साल बाद निकल रही गेर।
बता दें कि कोरोना संक्रमण के चलते दो साल तक गेर नहीं निकल पाई थी। इस बार संक्रमण न्यूनतम होने से गेर निकालने की अनुमति जिला प्रशासन ने प्रदान कर दी है। टोरी कॉर्नर की गेर इस बार नहीं निकाली जा रही है। अन्य सभी गेर गोराकुण्ड से निकलेगी। राधाकृष्ण फाग यात्रा नरसिंह बाजार से प्रारम्भ होगी। उम्मीद जताई जा रही है कि दो वर्ष बाद निकल रहीं गेरों में रिकॉर्ड तोड़ भीड़ उमड़ेगी।
Related Posts
January 5, 2017 रेल्वे मंत्रालय ने मध्यप्रदेश के दो रेलवे स्टेशन के नाम बदले.. महू(इंदौर) का नाम अब डॉ अम्बेडकर नगर (स्टेशन कोड DADN) और बैरागढ़(भोपाल) का संत […]
August 13, 2023 महू में आबकारी विभाग की दबिश, हजारों रुपए मूल्य की हाथ भट्टी की अवैध शराब जब्त।
एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।
इंदौर : आबकारी विभाग ने महू के एक गांव में […]
December 3, 2021 वन विभाग का पिंजरा तोड़ गायब हुआ तेंदुआ, बुरहानपुर से रेस्क्यू कर लाया गया था चिड़ियाघर..!
इंदौर : नवलखा स्थित प्राणी संग्रहालय से पिंजरा तोड़ कर रहस्यमय तरीके से गायब तेंदुए का […]
June 4, 2021 किन्नरों का भी किया गया टीकाकरण, लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित करेंगे किन्नर
इंदौर : समाज के उपेक्षित धड़े किन्नरों के टीकाकरण के लिए जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग […]
June 9, 2025 इंदौर में उत्सवी रूप में मनाया गया विश्व पोहा दिवस
राजवाड़ा चौक में मंत्री विजयवर्गीय और महापौर भार्गव सहित कई जनप्रतिनिधियों और नागरिकों […]
March 8, 2020 सपने को दी हौंसले की उड़ान और अस्तित्व में आ गया ‘क्लिक इट’ इंदौर : अक्सर युवा पढ़ाई पूरी कर किसी न किसी नौकरी की तलाश में जुट जाते हैं। ज्यादातर […]
December 6, 2021 11 दिसम्बर को लगेगी नेशनल लोक अदालत, आपसी समझौते से होगा मामलों का निपटारा
इंदौर : इंदौर जिले के न्यायालयों में लंबित प्रकरणों के आपसी सुलह समझौते से त्वरित […]