एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।
इंदौर : आबकारी विभाग ने महू के एक गांव में दबिश देकर बीस हजार रुपए मूल्य की अवैध हाथ भट्टी मदिरा जब्त की। इसमें ऐसी मदिरा भी शामिल है जो मानव स्वास्थ्य के लिए घातक हो सकती थी। मौके से एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक आबकारी वृत महू बी के उपनिरीक्षक सुनील मालवीय को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति ने ग्राम मेंड में अवैध हाथ भट्टी मदिरा व ओवर प्रूफ मदिरा जो मानव उपयोग के लिए अनुपयुक्त( जहरीली) है, रखी हुई है। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए आबकारी उपनिरीक्षक सुनील मालवीय ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर दबिश दी। मौके से 5 भरी केनों में कुल 75 लीटर मदिरा जब्त की गई। उक्त मदिरा में से 15 लीटर ओवर प्रूफ मदिरा होना पाया गया जो मानव उपयोग के लिए अनुपयुक्त होने से आरोपी के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)क व संशोधन 2000 की धारा 34(2) और 49A का प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
अवैध मदिरा के धंधे में लिप्त आरोपी को मोके से गिरफ्तार कर सक्षम न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। जब्त मदिरा का कुल बाज़ार मूल्य लगभग 20,000/- रुपए बताया गया है। कार्रवाई में
आबकारी आरक्षक हुकुम सिंह का भी सराहनीय योगदान रहा।
Related Posts
May 11, 2021 रिकॉर्ड समय में स्थापित 108 बिस्तरों के चिकित्सा प्रकल्प ‘कोविड वेलनेस सेंटर’ का लोकार्पण
इंदौर : बॉम्बे हॉस्पिटल के पीछे स्थित गुरुजी सेवा न्यास के परिसर में स्थापित 108 […]
November 20, 2019 कार- स्कूल बस में भिड़ंत, बच्चे रहे सुरक्षित महू : किशनगंज से गुजरनेवाले एबी रोड पर स्कूल बस और कार में जोरदार भिड़ंत हो गई। ये हादसा […]
May 24, 2022 आईपीएल का ऑनलाइन सट्टा संचालित करते एक आरोपी पकड़ाया, हजारों रूपए नकद बरामद
इंदौर : ऑनलाइन IPL क्रिकेट मैच का सट्टा चलाने वाला आरोपी, पुलिस थाना जूनी इंदौर की […]
October 24, 2020 26 अक्टूबर को मनाया जाएगा सांई बाबा का समाधि महोत्सव
इंदौर : हवा बंगला मेन रोड़ स्थित शिर्डी धाम सांई मंदिर पर सोमवार 26 अक्टूबर को शिर्डी के […]
June 24, 2022 टीआई ने महिला एएसआई को गोली मारकर की खुदकुशी, प्रेमप्रसंग की बात आई सामने..!
इंदौर : भोपाल में पदस्थ टीआई ने इंदौर पुलिस मुख्यालय में पदस्थ महिला एएसआई को अपने […]
February 27, 2024 शहीद चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर अर्पित किए गए श्रद्धासुमन
शहीद आजाद चौराहे पर नवीन ट्रैफिक सिग्नल का किया लोकार्पण।
इंदौर : महापौर पुष्यमित्र […]
January 18, 2021 वेब सीरीज तांडव को लेकर मचा बवाल, बीजेपी ने मुम्बई पुलिस से की निर्माता, निर्देशक व कलाकारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
मुंबई: तांडव वेब सीरीज जब से रिलीज हुई है, तभी से इस वेब सीरीज को ट्विटर व अन्य मीडिया […]