दो सौ रुपए सस्ता हुआ घरेलू गैस सिलेंडर।
उज्ज्वला योजना के तहत आनेवाले सिलेंडरों पर मिलेगी 400 रुपए की सब्सिडी।
उज्ज्वला योजना में 75 लाख नए कनेक्शन देंगे।
नई दिल्ली : रक्षाबंधन के मौके पर मोदी सरकार ने बहनों को बड़ी राहत दी है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में सरकार ने 200 रुपए की कटौती की है, जबकि उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 400 रुपए की सब्सिडी दी जाएगी।
33 करोड़ परिवारों को होगा लाभ।
उज्ज्वला योजना के तहत आने वाले एलपीजी गैस सिलेंडर पर लाभार्थियों को 200 रुपए की पहले ही सब्सिडी मिल रही है, अब 200 रुपए की अतिरिक्त सब्सिडी के साथ कुल सब्सिडी 400 रुपए हो जाएगी। इस सब्सिडी से 33 करोड़ परिवारों को फायदा मिलेगा। ओणम और रक्षाबंधन के मौके पर मोदी सरकार ने बहनों को बड़ी सौगात दी है।इसके अलावा उज्ज्वला योजना के तहत 75 लाख महिलाओं को फ्री गैस कनेक्शन भी दिए जाएंगे।
उज्ज्वला योजना के तहत मिलते हैं 12 सिलेंडर।
बता दें कि उपभोक्ता इस योजना के तहत एक साल में 12 रसोई गैस सिलेंडर पर सब्सिडी का फायदा उठा सकते हैं। इस योजना के तहत गरीब परिवारों को रसोई गैस सिलेंडर दिए जाते हैं।
Related Posts
April 10, 2021 शुक्रवार तक बढाया जा सकता है लॉकडाउन, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जनप्रतिनिधियों ने सीएम के समक्ष रखा प्रस्ताव
इंदौर : शहर में लॉक डाउन बढाने की जमीन तैयार हो गई है।सीएम के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग […]
June 3, 2022 पितृ पर्वत पर यज्ञशाला की परिक्रमा करने बड़ी संख्या में पहुंच रहे भक्तगण
शिवशक्ति महायज्ञ में रोजाना पान के 1100 बीड़ों का भी समर्पण।
अब तक 11 लाख आहुतियां […]
September 26, 2022 इंटरनेशनल नंबरों से आपत्तिजनक कॉल करने वाला आरोपी आया क्राइम ब्रांच के शिकंजे में
इंदौर : इंटरनेशनल नंबरों से अश्लील कॉल कर परेशान करने वाला अज्ञात आरोपी, क्राइम ब्रांच […]
February 17, 2022 ब्रांडेड कम्पनियों के नाम से नकली फेस पाउडर बनाकर बेचने वाले आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : ब्राँडेड कंपनियों के नाम से नकली फेस पाउडर बनाने वाले तीन आरोपियों को क्राइम […]
December 30, 2023 एनजीटी के नियमों की अवहेलना कर नदी किनारे बनाया जा रहा मकान किया ध्वस्त
इन्दौर : महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव व निगम आयुक्त श्रीमती हर्षिकासिंह के निर्देशन […]
June 10, 2022 51 लाख आहुतियों के साथ नौ दिनी शिवशक्ति महायज्ञ का समापन
इंदौर : सनातन धर्म, संस्कार और संस्कृति के संवर्धन के लिए शिवशक्ति महायज्ञ जैसे […]
October 26, 2023 जनता को तय करना है, उन्हें बाहरी व्यक्ति को जिताना है या घर के सदस्य को
दशहरा मिलन समारोह में बोले विधानसभा तीन के कांग्रेस प्रत्याशी पिंटू जोशी।
इन्दौर : […]