इंदौर : छत्रीपुरा पुलिस ने एक ऐसे आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है, जो कॉलेज की छात्राओं को देखकर उनके सामने अश्लील हरकतें करता था। छात्राओं ने इस मामले में डीसीपी जोन-4 राजेश कुमार सिंह को शिकायत की थी।
कॉलेज के सामने खड़े होकर करता था अश्लील हरकतें।
डीसीपी जोन-4 राजेश कुमार सिंह ने खुद गुरुवार को पत्रकार वार्ता के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि करीब 8-10 छात्राएं, जो ओल्ड जीडीसी मोतीतबेला में अध्ययनरत हैं, उनसे आकर मिली थी।छात्राओं ने बताया कि एक बाइक सवार युवक कॉलेज के सामने खड़े होकर उन्हें देखकर अश्लील हरकतें करता है और अपने निजी अंगों का सार्वजनिक प्रदर्शन करता है। छात्राओं ने उक्त युवक का अश्लील हरकतें करते हुए वीडियो बनाने के साथ उसकी बाइक का नम्बर भी नोट कर लिया था, जो उन्होंने डीसीपी राजेश कुमार सिंह को सौंप दिया।
डीसीपी सिंह ने बताया कि उन्होंने महिला थाना और सम्बन्धित छत्रीपुरा थाना पुलिस को आरोपी का पता लगाकर उसकी गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इस बीच आरोपी युवक द्वारा जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में भी इस तरह की अश्लील हरकतें करने की सूचना मिली। पता चला यह वही आरोपी युवक है, इसके बाद उसका पता लगाते हुए पुलिस ने उसे धर- दबोचा। आरोपी युवक की उम्र 34 साल होकर अविवाहित बताया गया है। छत्रीपुरा पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी युवक के नाम का खुलासा नहीं किया है।
Related Posts
February 10, 2025 मणिपुर के मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने दिया इस्तीफा
राजनीतिक संकट गहराया।
इंफाल : मणिपुर में जारी जातीय हिंसा और बढ़ते राजनीतिक दबाव के […]
September 27, 2020 निर्धारित दरों से अधिक राशि नहीं ले सकेंगे अस्पताल, हाई कोर्ट ने दिए निर्देश
जबलपुर : हाई कोर्ट जबलपुर ने (नर्सिंग होम्स एण्ड क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट्स) कोविड-19 […]
August 12, 2021 इंदौर के 19 अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने का काम पूरा, 25 अस्पतालों में प्रगति पर है कार्य
इंदौर : आशंकित कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर ऑक्सीजन उत्पादन के क्षेत्र में इंदौर […]
November 18, 2021 हनुमान चालीसा से सज्जित मधुबनी पेंटिंग मंत्री उषा ठाकुर ने सीएम शिवराज को की भेंट
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने मुख्यमंत्री निवास […]
November 6, 2024 इंदौर से दक्षिण दर्शन यात्रा के लिए रवाना होगी भारत गौरव पर्यटक ट्रेन
16 दिसंबर को होगी रवाना।
रामेश्वरम, मदुरई, कन्याकुमारी और त्रिवेंद्रम के दर्शनीय […]
October 27, 2023 बीजेपी के शासनकाल में हुआ प्रदेश का चौतरफा विकास : विजयवर्गीय
2004 में 60 हजार कि.मी. गड्डे वाली सड़कें थीं, आज 5 लाख 10 हजार कि.मी. सड़कों का फैला है […]
March 18, 2021 प्रेस्टीज प्रबंध संस्थान को मिली ए++ ग्रेड, देश के शीर्ष 15 संस्थानों में हुआ शामिल
इंदौर : मध्यभारत के साथ मध्यप्रदेश के अग्रणी बिजनेस स्कूल प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ […]