नई दिल्ली। रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने अपने पद से आज इस्तीफा दे दिया है। पर्रिकर मंगलवार शाम गोवा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। एक दिन पहले ही गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने मनोहर पर्रिकर को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है। पर्रिकर दूसरी बार गोवा के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। राज्यपाल ने उन्हें शपथ लेने के बाद 15 दिनों के भीतर बहुमत साबित करने को कहा है।
इससे पहले रविवार को बीजेपी ने पर्रिकर के नेतृत्व में गोवा में अगली सरकार बनाने का दावा पेश किया। राज्य में कांग्रेस से कम सीटें पाने वाली बीजेपी को राकांपा, छोटे दलों और निर्दलीय विधायकों का समर्थन मिला है। पर्रिकर ने गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा से भेंट की और गोवा फॉरवर्ड पार्टी, महाराष्ट्र गोमांतक पार्टी, दो निर्दलीय और राकांपा के एकमात्र विधायक के समर्थन का पत्र उन्हें सौंपा। बीजेपी ने 22 विधायकों के समर्थन का दावा किया है।
गोवा विधानसभा में 40 सीटें हैं। भारतीय जनता पार्टी ने 13 सीटों पर जीत हासिल की है जबकि कांग्रेस को 17 सीटें मिली हैं। गोवा फार्वर्ड पार्टी को तीन, महाराष्ट्रवादी गोमंतक को तीन और एनसीपी को एक सीट मिली है।
Related Posts
June 15, 2021 आधा फ़ीसदी रह गया पाजिटिविटी रेट, 50 से भी कम मिले नए संक्रमित
इंदौर : कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर अब समाप्ति की ओर है। धीरे- धीरे ही सही संक्रमण का […]
August 21, 2021 युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करेगा प्रेस्टीज ड्रोन टेक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस
इंदौर : प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग मैनेजमेंट एंड रिसर्च में […]
February 6, 2024 इंदौर जिले में पांच पटाखा फैक्ट्री और गोडाउन किए गए सील
सुरक्षा मानकों की पूर्ति नहीं करने पर राऊ और महू क्षेत्र में पटाखा फैक्ट्री और गोदामों […]
April 11, 2024 डॉ. विनिता कोठारी CAHO की राष्ट्रीय सचिव नियुक्त
स्वास्थ्य के क्षेत्र में सक्रिय गैर लाभकारी संगठन है CAHO
इंदौर : शहर की प्रसिद्ध […]
December 24, 2023 अंतिम चरण में पहुंचा इंदौर – उज्जैन रेलवे लाइन का दोहरीकरण
सांसद लालवानी ने कार्य का निरीक्षण कर 28 दिसंबर तक काम पूरा करने के दिए […]
February 2, 2025 केंद्रीय बजट 2025 – 26 मध्यम वर्ग के लिए बड़ी सौगात : सीएम डॉ. यादव
बजट में गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति के समग्र विकास के साथ ही स्टार्ट-अप, इनोवेशन […]
November 24, 2024 कैलाश मकवाना होंगे मप्र के नए डीजीपी
भोपाल : वर्तमान में पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रमुख कैलाश मकवाना को प्रदेश का नया […]