अपर मंडल रेल प्रबंधक अशफाक अहमद रेलमंत्री राजभाषा रजत पदक से सम्मानित।
रतलाम : रेल भवन में 154वीं रेलवे बोर्ड राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता सतीश कुमार अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी रेलवे बोर्ड ने की। बैठक के बाद आयोजित समारोह में सतीश कुमार द्वारा राजभाषा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले क्षेत्रीय रेलवे, मंडलों एवं अधिकारियों को सम्मानित किया गया।
रेलवे बोर्ड में आयोजित इस समारोह में अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी रेलवे बोर्ड सतीश कुमार द्वारा रतलाम मंडल को राजभाषा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आधार वर्ष 2023 हेतु आचार्य महावीर प्रसाद चल वैजयंती पुरस्कार प्रदान किया गया। रतलाम मंडल की ओर से अपर मंडल रेल प्रबंधक अशफाक अहमद ने यह पुरस्कार ग्रहण किया।
इसके साथ ही अशफाक अहमद को राजभाषा के क्षेत्र में रतलाम मंडल में किये गये उत्कृष्ट कार्य के लिए रेलमंत्री राजभाषा रजत पदक से सम्मानित किया गया। अहमद को राजभाषा रजत पदक के तहत रजत पदक, प्रमाण पत्र और नकद राशि प्रदान की गयी ।
राजभाषा के विकास के साथ ही इसके प्रयोग – प्रसार में किये गये उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए रतलाम मंडल को रेलवे बोर्ड स्तर पर एक साथ दो –दो सम्मान मिलना, रतलाम मंडल के साथ ही पश्चिम रेलवे के लिए भी एक विशिष्ट उपलब्धि है।
इस उपलब्धि पर मंडल रेल प्रबंधक अश्वनी कुमार ने हर्ष जताते हुए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी है।
Related Posts
December 2, 2021 चुनावी सर्वे से प्रभावित नहीं होते मतदाता, उनकी समझ पर सवाल खड़े करना गलत- देशमुख
इंदौर। ये कहना गलत है कि चुनावी सर्वे से मतदाता प्रभावित होते हैं। मतदाताओं की समझ पर […]
February 1, 2022 लागू स्मृति टेबल टेनिस स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे राजेश ज्वेल
इंदौर : दैनिक अग्निबाण के राजेश ज्वेल ने इंदौर प्रेस क्लब में खेली जा रही वरिष्ठ […]
January 3, 2022 सनाढ्य ब्राह्मण समाज के परिचय सम्मेलन में सैकड़ों रिश्ते तय हुए
इंदौर : सनाढ्य ब्राह्मण समाज के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को शुभकारज गार्डन […]
November 17, 2022 सलकनपुर के देवी मंदिर में चोरी का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार
नोटों से भरी दो बोरियां, घटना में प्रयुक्त लोहे की टॉमी और लोहे की आरी बरामद।
भोपाल […]
April 5, 2021 सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत ने सुनी बुजुर्ग की परेशानी, बेटे बहु को दी बुजुर्ग का ध्यान रखने की हिदायत
इंदौर : इंदौर पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण के साथ अपने सामाजिक दायित्व का भी निर्वहन […]
September 12, 2021 भंवरकुआ चौराहे के चौड़ीकरण की बाधा होगी दूर, पुलिस थाना और मन्दिर के लिए जमीन देगा विवि
इंदौर : भंवरकुआं चौराहा के चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण में आ रही बाधाएं शीघ्र दूर होगी। देवी […]
January 17, 2021 विश्व जागृति मिशन की ओर से गरीब परिवारों के बच्चों को भेंट किए गए स्वेटर व जैकेट
इंदौर : प्रख्यात संत आचार्यश्री सुधांशु महाराज द्वारा स्थापित विश्व जागृति मिशन इंदौर […]