इंदौर : कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के बीच शनिवार से शहर पूरीतरह अनलॉक हो जाएगा। कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि रविवार का लॉकडाउन खत्म कर दिया गया है। इसी के साथ रात का कर्फ्यू भी हटा लिया गया है।
इसके मायने ये है कि अब शहर पूरीतरह खुला हो गया है। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए तमाम कारोबारी गतिविधियां, निजी और सरकारी दफ्तर अब सुचारू रूप से चलेंगे। हालांकि थिएटर, सिनेमागृह, धार्मिक और पर्यटन स्थल खोलने को लेकर फिलहाल कोई फैसला नहीं लिया गया है।
कलेक्टर मनीष सिंह के मुताबिक इस संबंध में आदेश जारी किया जा रहा है।
आपको बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई अनलॉक-4 की गाइडलाइन में कंटेन्मेंट जोन छोड़कर हर जगह लॉक डाउन खत्म कर दिया था। लॉकडाउन लगाने का अधिकार जिला कलेक्टरों से ले लिया गया है। अब केंद्रीय गृह मंत्रालय की मंजूरी के बिना कहीं भी लॉकडाउन नहीं किया जा सकेगा।
लोगों को खुद ही रखनी होगी सावधानी।
कोरोना के तेजी से बढ़ते संक्रमण के बीच शहर के पूरी तरह अनलॉक होने से खतरा और बढ़ गया है। बाजारों में भीड़ बढ़ने से संक्रमण में और तेजी आ सकती है। ऐसे में लोगों को ही जागरूक रहकर कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।तभी वे अपना बचाव कर सकते हैं।
Related Posts
October 10, 2023 बीजेपी की चौथी सूची में ज्यादातर मंत्रियों और विधायकों को टिकट
इंदौर तीन, पांच और महू में फंसा पेंच।
इंदौर : बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों की चौथी […]
May 1, 2025 शरिया कोर्ट की कोई कानूनी वैधता नहीं : सुप्रीम कोर्ट
नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने एक मामले की सुनवाई के दौरान शरिया कोर्ट की कानूनी वैधता पर […]
April 9, 2023 युवती पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी युवक पकड़ा गया
युवती पर बना रहा था साथ में रहने का दबाव।
इनकार करने पर युवती को चाकू मारकर किया […]
May 9, 2021 कांग्रेसी नेताओं ने अजय राठौर के निधन पर अर्पित किए श्रद्धासुमन
इंदौर : माधव राव सिंधिया के सबसे निकटतम लोगों में शामिल रहे इंदौर शहर कांग्रेस के […]
February 7, 2025 नकली नोट छपकर बाजार में चलाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश
इंदौर : नकली नोट चलाने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का, पुलिस थाना लसूड़िया इंदौर ने पर्दाफाश […]
June 2, 2022 शब्दों से भी बनाएं जा सकते हैं चित्र,बिना अर्थ के कोई शब्द नहीं होता – नरहरी पटेल
इंदौर : इंदौर प्रेस क्लब में चल रही पांच दिवसीय लहरी की कार्टूनशाला में गुरुवार को […]
July 22, 2022 राष्ट्रपति के चुनाव में द्रौपदी मुर्मू की ऐतिहासिक जीत
नई दिल्ली : देश को 15 वा राष्ट्रपति मिल गया है। एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू चुनाव […]