पर्यटन मंत्री व महापौर ने महाराव राजा बख्तावरसिंह की प्रतिमा स्थल का किया निरीक्षण।
प्रतिमा स्थल पर सौन्दर्यीकरण व विकास कार्यो के संबंध में डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाने के दिए निर्देश।
इंदौर : पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर व महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा एमवाय अस्पताल क्वार्टर परिसर स्थित महाराव राजा बख्तावर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रतिमा स्थल पर सौन्दर्यीकरण और विकास कार्यो के संबंध में निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ नेता बाबुसिंह रघुवंशी, क्षेत्रीय पार्षद पंखुडी जैन और अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
महापौर श्री भार्गव ने कहा कि सन 1857 की क्रांति में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले महाराव राजा श्री बख्तावर सिंह की शहादत व उनके बलिदान पर एमवाय अस्पताल क्वार्टर स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर शहादत की स्मृति को देखते हुए, सौन्दर्यीकरण एवं विकास कार्यो के संबंध में पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर के साथ निरीक्षण किया गया। मंत्री उषा ठाकुर व महापौर भार्गव ने डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उक्त स्थल को पर्यटन व स्मारक स्थल बनाया जाएगा।
इसके साथ ही नगर निगम की मेयर इन काउसिल में पारित प्रस्ताव अनुसार रेसीडेंसी क्षेत्र का नामकरण महाराव राजा बख्तावर सिंह के नाम पर जाने के बाद उक्त क्षेत्र में लगाये गए सूचना बोर्ड स्थल का भी अवलोकन किया गया।
Related Posts
August 13, 2021 खाली जमीन से बरामद हुआ नरकंकाल, पुलिस कर रही जांच पड़ताल
इंदौर : एरोड्रम थान क्षेत्र में एक नर कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई।प्राप्त जानकारी के […]
April 19, 2021 12 हजार रेमडेसीवीर की खेप इंदौर पहुंची, इंदौर के हिस्से में आए 1264..!
इंदौर : रेमडेसीवीर की कमी से जूझ रहे मप्र व इंदौर में रविवार को कुछ हद तक राहत मिली। […]
April 20, 2025 मप्र में युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया 27 अप्रैल से प्रारंभ होगी
ब्लॉक, विधानसभा, जिला और प्रदेश स्तर पर होंगे चुनाव।
जोनल और राज्य स्तर पर की गई […]
July 17, 2023 पारिवारिक विवाद में पति ने पत्नी का गला रेत कर की हत्या
इंदौर : छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में पति ने पत्नी की गला रेत कर हत्या कर दी। बाद में […]
May 18, 2021 दुनिया की पहली एंटी कोविड- 19 दवा 2 DG लांच, डीआरडीओ ने की है तैयार
नई दिल्ली : देश और दुनिया के अधिकांश हिस्से में इंसानी जिंदगी पर कहर बरपा रहे कोविड-19 […]
March 26, 2022 11 साल पुराने मारपीट के मामले में दिग्विजय सिंह सहित 6 कांग्रेसी नेताओं को 1-1 वर्ष की सजा
इंदौर : 11 वर्ष पुराने मारपीट के एक मामले में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और […]
October 17, 2019 मेग्नीफिसेन्ट एमपी : निवेश के बड़े- बड़े दावे क्या सच साबित होंगे..? इंदौर : कमलनाथ सरकार 'मेग्नीफिसेन्ट एमपी' के जरिये देशभर के उद्योगपतियों, कारोबारियों और […]