पर्यटन मंत्री व महापौर ने महाराव राजा बख्तावरसिंह की प्रतिमा स्थल का किया निरीक्षण।
प्रतिमा स्थल पर सौन्दर्यीकरण व विकास कार्यो के संबंध में डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाने के दिए निर्देश।
इंदौर : पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर व महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा एमवाय अस्पताल क्वार्टर परिसर स्थित महाराव राजा बख्तावर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रतिमा स्थल पर सौन्दर्यीकरण और विकास कार्यो के संबंध में निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ नेता बाबुसिंह रघुवंशी, क्षेत्रीय पार्षद पंखुडी जैन और अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
महापौर श्री भार्गव ने कहा कि सन 1857 की क्रांति में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले महाराव राजा श्री बख्तावर सिंह की शहादत व उनके बलिदान पर एमवाय अस्पताल क्वार्टर स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर शहादत की स्मृति को देखते हुए, सौन्दर्यीकरण एवं विकास कार्यो के संबंध में पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर के साथ निरीक्षण किया गया। मंत्री उषा ठाकुर व महापौर भार्गव ने डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उक्त स्थल को पर्यटन व स्मारक स्थल बनाया जाएगा।
इसके साथ ही नगर निगम की मेयर इन काउसिल में पारित प्रस्ताव अनुसार रेसीडेंसी क्षेत्र का नामकरण महाराव राजा बख्तावर सिंह के नाम पर जाने के बाद उक्त क्षेत्र में लगाये गए सूचना बोर्ड स्थल का भी अवलोकन किया गया।
Related Posts
January 6, 2025 बहुउद्देशीय कला संकुल की मई माह में मिलेगी सौगात
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने किया निर्माणाधीन कला संकुल का अवलोकन।
इंदौर : कला एवं […]
January 8, 2023 हैरत में डालने वाली है आरंभ की प्रतिभा और याददाश्त
सिर्फ चित्र देखते ही बता देता है कि वो किस देश का राष्ट्रीय झंडा,राष्ट्रीय पशु -पक्षी […]
May 1, 2022 न्यायपालिका और विधायिका का संतुलन प्रभावी न्याय व्यवस्था का रोडमैप बनाएगा- पीएम मोदी
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित […]
February 15, 2017 वैलेंटाइन डे पर पीएम मोदी का आईएएस-आईपीएस दंपतियों को तोहफा! नई दिल्ली: अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारियों को ‘वैलेंडाइन डे’ का तोहफा देते हुए केंद्र […]
July 31, 2024 निगम परिषद के बजट सम्मेलन में काले कपड़े पहनकर पहुंचे कांग्रेस के पार्षद
हाथों में भ्रष्टाचार विरोधी तख्तियां लेकर की जमकर नारेबाजी।
नेता प्रतिपक्ष को सदन से […]
January 11, 2023 अभिनेता आशुतोष राणा ने महाकाल लोक को बताया अदभुत
उजैन : फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा बुधवार को उज्जैन में होने वाले कार्यक्रम ठहाका के लिए […]
January 31, 2021 नगरीय निकाय चुनाव में पहले से अधिक सीटें जीतने पर फोकस करें बीजेपी नेता व कार्यकर्ता-मुरलीधर राव
इंदौर : खजराना गणेश मंदिर से भाजपा कार्यालय पहुंचे प्रदेश प्रभारी राव ने सांसद, विधायक, […]