इंदौर : 11 वर्ष पुराने मारपीट के एक मामले में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और प्रेमचंद गुड्डू सहित 6 आरोपियों को जिला कोर्ट ने एक- एक वर्ष की सजा और 5- 5 हजार रुपए के जुर्माने से दंडित किया है। तीन अन्य आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया। कोर्ट ने बाद में 25- 25 हजार रुपए के मुचलके पर दिग्विजय सिंह सहित सभी 6 दोषियों को जमानत दे दी।
ये था मामला।
उज्जैन में 17 जुलाई 2011 को भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने एक कार्यक्रम में शामिल होने आए दिग्विजय सिंह और कांग्रेस के अन्य नेताओं को काले झंडे़ दिखाए थे। इससे गुस्साए दिग्विजय सिंह और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजयुमो कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की थी। मारपीट में भाजयुमो कार्यकर्ता अमय आप्टे को गंभीर चोटें आई थीं। इस पर दिग्विजय सिंह व प्रेमचंद गुड्डू सहित 9 कांग्रेस नेताओं पर नामजद जानलेवा हमले के प्रयास का प्रकरण दर्ज हुआ था।
6 को सजा, तीन बरी।
जिला कोर्ट ने इस मामले में मुकेश भाटी, हेमंत चौहान और तराना विधायक महेश परमार को बरी कर दिया, वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू, दिलीप चौधरी, जय सिंह दरबार, असलम लाला, अनंत नारायण मीणा को एक-एक साल की सजा और पांच-पांच हजार रूपए के जुर्माने से दंडित किया।
Related Posts
May 29, 2024 राऊ – महू के बीच दोहरीकृत नई रेल लाइन का 30 मई को निरीक्षण
पश्चिम रेलवे के सेफ्टी कमिश्नर करेंगे नई रेल लाइन का निरीक्षण।
130 किमी प्रति घंटे […]
February 21, 2022 लता मंगेशकर की स्मृति में डाक टिकट प्रदर्शनी 22 फरवरी से
इंदौर : कालजयी गायिका इंदौर की बेटी स्व. लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए […]
May 17, 2020 बीजेपी नगर अध्यक्ष रणदिवे ने मण्डल अध्यक्षों से ली सेवा कार्यों की जानकारी इंदौर : कोरोना महामारी के कारण चल रहे संकट में बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा सभी मंडलों व […]
June 4, 2021 कोरोना वॉलेंटियर्स से सीएम शिवराज ने किया वर्चुअली संवाद, अनुभव साझा किए
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के कोरोना वॉलेंटियर्स के साथ वर्चुअली […]
February 21, 2021 लगातार नारेबाजी से कार्यकर्ताओं पर झल्लाए कमलनाथ, पटवारी ने डपटा बाकलीवाल को…!
फ्लॉप शो साबित हुआ कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन, आधा स्टेडियम रहा खाली।
इंदौर: […]
December 10, 2019 कैलाशजी से मिले आरोपी बनाए गए कलाकारों के परिजन, लगाई मदद की गुहार इंदौर : जिला व पुलिस प्रशासन द्वारा पूर्वाग्रह से ग्रस्त होकर की जा रही कार्रवाई में […]
March 12, 2024 प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पुनः प्रचंड बहुमत से बीजेपी की सरकार बनाएं
राज्यसभा सांसद सुमेरसिंह सोलंकी ने विधानसभा तीन की चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्यों को […]