इंदौर: सांवेर विधानसभा क्षेत्र से निवर्तमान विधायक और बीजेपी प्रत्याशी राजेश सोनकर ने इंदौर प्रेस क्लब के आमने- सामने कार्यक्रम में भाग लिया। कांग्रेस के प्रत्याशी तुलसीराम सिलावट अपनी व्यस्तता के चलते नहीं आये। ऐसे में राजेश सोनकर अकेले ही पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने 5 साल के अपने कार्यकाल का लेखा-जोखा पेश करते हुए दावा किया कि 13 सौ करोड़ के विकास कार्य विभिन्न मदों से सांवेर में करवाए हैं। 700 करोड़ की सड़कें और 300 करोड़ की लागत से पुल- पुलियाओं का निर्माण कराया है। सोनकर के मुताबिक सांवेर विधानसभा के 235 गांवों को सड़कों के जरिये मुख्य मार्गो से जोड़ा गया है। स्कूल- कॉलेज और स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किये गए हैं। छात्रों के लिए करियर ओरिएंटेड कार्यक्रम चलाए। नर्मदा- शिप्रा और नर्मदा- गंभीर लिंक परियोजना के जरिये क्षेत्र के 128 गांवों तक पानी पहुंचाया। सोनकर ने शिवराज सरकार के प्रति किसानों में किसीतरह की नाराजगी होने की बात से भी इंकार किया।
Related Posts
February 8, 2023 अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग खिलाड़ी पूजा के हौसलों को कलेक्टर ने दी नई उड़ान
तीन और जरूरतमंद दिव्यांगों की राह भी जनसुनवाई में हुई आसान।
जन सुनवाई में सैंकड़ों […]
February 11, 2022 पंडित दीनदयाल जी की पुण्यतिथि पर अर्पित किए गए श्रद्धासुमन,निधि समर्पण अभियान की हुई शुरुआत
इंदौर : एकात्म मानव दर्शन के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को […]
February 10, 2023 अब विष्णुपुरी में नहीं बनने देंगे कोई नया हॉस्टल
महापौर भार्गव ने विष्णुपुरी रहवासी संघ के पदाधिकारियों को किया आश्वस्त।
रहवासी संघ […]
November 2, 2021 चेन लुटेरे गिरोह का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार, 15 लाख रुपए कीमत की लूटी गई चेनें बरामद
इंदौर : हीरानगर पुलिस ने चैन स्नेचर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सुनसान इलाकों मे राहगीर […]
December 24, 2023 अर्जुन की तरह गीता हर दुविधाग्रस्त इंसान को दिव्य दृष्टि प्रदान करती है
इंदौर : गीता भवन में चल रहे अ.भा. गीता जयंती महोत्सव में जगदगुरू शंकराचार्य स्वामी […]
January 8, 2023 विदेश मंत्री एस जयशंकर ने चखा इंदौर के पान का स्वाद
इंदौर : इंदौर की 56 दुकानों को प्रवासी भारतीयों के लिए दुल्हन की तरह सजावट की गई है । […]
October 7, 2022 प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियों की बैठक में की गई समीक्षा
इंदौर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 11 अक्टूबर को इंदौर आगमन प्रस्तावित है। श्री मोदी […]