राजनगर निवासी ममता पगारे को ये कहते हुए मुख्यमंत्री ने दिया दिलासा।
मुख्यमंत्री के आगमन पर अपने दिवंगत भाई की याद में भावुक हो गई थी ममता।
इंदौर : शुक्रवार को कालानी नगर के पास राजनगर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुँचे तो यहाँ एक अलग ही नज़ारा था। लाड़ली बहना योजना के स्वीकृति पत्र प्रदान करने यहाँ पहुँचे मुख्यमंत्री चौहान के स्वागत के लिए बहन- बेटियों ने अपने घरों को ऐसा सजाया जैसे कोई सगा भाई घर आ रहा हो। गलियों में रंगोलियां बनायी गई। घर – घर में एक उत्सवी माहौल दिखाई दिया यहां रहने वाली ममता पगारे का भाई की कोरोना के कारण असामयिक रूप से मृत्यु हो गई थी। ममता पगारे के घर मुख्यमंत्री चौहान जब पहुँचे तो उसने रक्षाबंधन का वह गाना गाया जिस में भाई से अपनी बहन को ना भुलाने की अर्ज़ की जाती है।इस गाने को गाते हुए ममता अपने दिवंगत भाई की याद में रो पड़ी।इसके चलते मुख्यमंत्री चौहान भी भाव विव्हल हो गए।उन्होंने बड़े भाई का फ़र्ज़ निभाते हुए ममता को दिलासा दिया और कहा कि बहन चिंता मत करो तुम्हारा भाई अभी ज़िंदा है। मुख्यमंत्री चौहान ने गिटार की धुन पर एक हज़ारों में मेरी बहना है गीत गाकर अपने मनोभाव को व्यक्त किया। इस भावुक और आत्मीय दृश्य को देखकर वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गई।
Related Posts
February 2, 2023 दुकान पर काम करने वाले नौकर ने ही चोरी की वारदात को दिया था अंजाम
चोरी के रुपए से खरीदी मोटरसायकिल, सैमसंग कंपनी का महंगे मोबाइल और नकद एक लाख 28 हजार […]
June 21, 2023 पीआईईएमआर में मनाया गया योग दिवस
फैकल्टीज़ और विद्यार्थियों ने किया सामूहिक योगाभ्यास।
योगाभ्यास के लाभों से कराया […]
April 3, 2024 टीवी सीरियलों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा रहा इंदौर का स्वर्णिम
बनना था फुटबॉलर, मां की इच्छा पूरी करने बन गया एक्टर
इंदौर : टीवी और फिल्म इंडस्ट्री […]
February 16, 2021 मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त आरोपी ब्राउन शुगर सहित गिरफ्तार
इन्दौर : मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त एक आरोपी को हीरानगर पुलिस ने गिरफ्तार किया […]
April 3, 2021 तीन दिनी कोरोना वैक्सिनेशन महोत्सव की हुई शुरुआत, हजारों लोगों ने लगवाया टीका
इंदौर : कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए मनाए जा रहे वैक्सिनेशन महोत्सव की शुरुआत […]
July 12, 2021 चेकिंग के दौरान जिलाबदर बदमाश को पकड़ने वाले पुलिसकर्मियों को आईजी ने किया पुरस्कृत
इंदौर : आईजी हरिनारायण चारी मिश्र रविवार रात शहर में निरीक्षण पर निकले। विभिन्न स्थानों […]
June 7, 2021 अनलॉक इंदौर में मिली थोड़ी और राहत
इंदौर : जिला क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में लिए गए निर्णयानुसार सोमवार 7 जून से […]