इंदौर: सांवेर विधानसभा क्षेत्र से निवर्तमान विधायक और बीजेपी प्रत्याशी राजेश सोनकर ने इंदौर प्रेस क्लब के आमने- सामने कार्यक्रम में भाग लिया। कांग्रेस के प्रत्याशी तुलसीराम सिलावट अपनी व्यस्तता के चलते नहीं आये। ऐसे में राजेश सोनकर अकेले ही पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने 5 साल के अपने कार्यकाल का लेखा-जोखा पेश करते हुए दावा किया कि 13 सौ करोड़ के विकास कार्य विभिन्न मदों से सांवेर में करवाए हैं। 700 करोड़ की सड़कें और 300 करोड़ की लागत से पुल- पुलियाओं का निर्माण कराया है। सोनकर के मुताबिक सांवेर विधानसभा के 235 गांवों को सड़कों के जरिये मुख्य मार्गो से जोड़ा गया है। स्कूल- कॉलेज और स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किये गए हैं। छात्रों के लिए करियर ओरिएंटेड कार्यक्रम चलाए। नर्मदा- शिप्रा और नर्मदा- गंभीर लिंक परियोजना के जरिये क्षेत्र के 128 गांवों तक पानी पहुंचाया। सोनकर ने शिवराज सरकार के प्रति किसानों में किसीतरह की नाराजगी होने की बात से भी इंकार किया।
Related Posts
June 22, 2024 देश और मीडिया का भविष्य एक – दूसरे से जुड़ा है
विद्यमान चुनौतियों का मुकाबला करके ही हम स्वर्णिम भारत की नीव रख सकते हैं।
भारतीय […]
February 12, 2025 अभद्र टिप्पणियों को लेकर यू ट्यूबर अलाहबादिया और समय रैना के खिलाफ एफआईआर
मुंबई : 'इंडियाज गॉट लेटेंट' शो में पेरेंट्स पर भद्दे कमेंट्स के मामले में यूट्यूबर […]
April 10, 2021 राजकीय सम्मान के साथ स्व. महेश जोशी का किया गया अंतिम संस्कार, गणमान्य लोगों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
इंदौर : काँग्रेस वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री महेश जोशी का पूरे राजकीय सम्मान के साथ रामबाग […]
February 3, 2021 जरूरतमंद बुजुर्गों के उपचार के लिए निजी अस्पताल भी आए आगे, दो- दो बेड रखेंगे आरक्षित
इंदौर : जिले में जरूरतमंद वृद्धजनों के उपचार के लिए मानवीय संवेदना के साथ अनूठी पहल की […]
June 23, 2020 शहर के मध्यक्षेत्र में ऑड – इवन फार्मूले पर खुलेंगी दुकानें इंदौर : कोरोना संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित रहे जोन वन याने शहर के मध्यक्षेत्र ( […]
June 9, 2023 केरल से आगे बढ़कर कर्नाटक में भी मानसून ने दी दस्तक
एक हफ्ते में उत्तर भारत तक पहुंच जाएगा मानसून।
इंदौर व आसपास 20 जून तक पहुंच सकता है […]
May 17, 2021 ब्लैक फंगस के इलाज में हरसम्भव मदद करेगी सरकार, पीएम मोदी ने दिलाया भरोसा
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर चर्चा की […]