नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लेखक, इतिहासकार और रंगमंच के विराट व्यक्तित्व शिवशाहीर बाबासाहेब पुरंदरे के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने आने वाली पीढ़ियों को छत्रपति शिवाजी महाराज से जोड़ने में शिवशाहीर बाबासाहेब पुरंदरे के योगदान को याद किया। श्री मोदी ने उस समय का अपना भाषण भी पोस्ट किया, जब उन्होंने कुछ महीने पहले उनके शताब्दी वर्ष के कार्यक्रम को संबोधित किया था।
बाबासाहब पुरंदरे को लेकर ये कहा प्रधानमंत्री ने :
“मैं अपना दर्द शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकता। शिवशाहीर बाबासाहेब पुरंदरे के निधन से इतिहास और संस्कृति के क्षेत्र में एक बड़ा शून्य पैदा हो गया है। उनके योगदान के लिए धन्यवाद्, जिसकी वजह से आने वाली पीढ़ियां छत्रपति शिवाजी महाराज से जुड़ेंगी। उनके अन्य योगदानों को भी याद किया जाएगा।
शिवशाहीर बाबासाहेब पुरंदरे बुद्धिमान थे और भारतीय इतिहास का समृद्ध ज्ञान रखते थे। उनका स्वभाव विनोदपूर्ण था। वर्षों से मुझे उनके साथ बहुत निकटता से बातचीत करने का गौरव मिला है। कुछ महीने पहले मैंने उनके शताब्दी वर्ष के कार्यक्रम को संबोधित किया था।
शिवशाहीर बाबासाहेब पुरंदरे अपने व्यापक कार्यों के कारण जीवित रहेंगे। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।’
Related Posts
April 8, 2022 सीधी : पत्रकार व प्रदर्शनकारियों के कपड़े उतरवाने के मामले में थाना प्रभारी व एसआई लाइन अटैच
सीधी : ऊपर चित्र में अर्धनग्न खड़े दिखाई दे रहे ये लोग कोई चोर, डाकू, लुटेरे या कुख्यात […]
September 16, 2022 जनसंख्या असंतुलन है बड़ी चुनौती, बहुसंख्यक समाज को जागरूक होना होगा – ढोले
इंदौर : किसी भी राष्ट्र की जनसंख्या उस राष्ट्र का भविष्य निश्चित करती है। जनसंख्या का […]
February 20, 2023 शिवाजी महाराज की जयंती पर बजरंग दल ने निकाली शौर्य यात्रा
इंदौर : विहिप् के कार्यकर्ताओं ने छत्रपति शिवाजी महाराज की 393 वी जयंती पर शोभायात्रा […]
September 20, 2021 बीजेपी कार्यालय में महाआरती के साथ बप्पा को दी गई भावभीनी विदाई
इंदौर : भाजपा कार्यालय पर 10 दिवसीय गणेश उत्सव का समापन रविवार को महाआरती के साथ […]
July 7, 2024 अनंत – राधिका की संगीत सेरेमनी में रोहित और अन्य खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत
नीता अंबानी ने तारीफों के पुल बांधे।
मुंबई : टी-20 वर्ल्ड कप में परचम लहरा कर हाल […]
August 13, 2023 मराठी भागवत कथा में कथाकार ने भगवान कृष्ण की लीलाओं का किया वर्णन
इंदौर : भगवान की एक एक लीला के अनेक अर्थ और रहस्य होते हैं, जिन्हें समझना सामान्य […]
October 25, 2023 मोबाइल टावरों से बैट्री चुराने वाली गैंग के फरार तीन बदमाश गिरफ्तार
इंदौर : मोबाइल टॉवरो से बेट्रियां चोरी करने वाली गैंग को क्राइम ब्रांच इंदौर व थाना […]