राष्ट्रपति के हाथों भूमि सम्मान से नवाजे गए इंदौर कलेक्टर इलैयाराजा टी

  
Last Updated:  July 18, 2023 " 08:36 pm"

लैंड रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन में श्रेष्ठ कार्य करने पर किया गया सम्मानित।

इंदौर को मिली राष्ट्रीय स्तर पर एक और गौरवमयी उपलब्धि।

इंदौर : इंदौर जिले को राष्ट्रीय स्तर पर एक और गौरवमयी उपलब्धि प्राप्त हुई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में आयोजित गरिमामय समारोह में इंदौर कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी.को लैंड रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु भूमि सम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया। इस अवसर पर अधीक्षक भू अभिलेख, अनिल मेहता भी उनके साथ थे।

डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड्स मॉडर्नाइजेशन प्रोग्राम के तहत यह सम्मान भू-अभिलेखों को बेहतर ढंग से मॉडर्नाइज करने के लिए दिया गया है। राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में यह सम्मान प्रदान किया गया। भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के अधीन भू-संपदा विभाग द्वारा संचालित कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए इंदौर जिले को इस पुरस्कार के लिए चयनित किया गया।

बता दें कि इंदौर जिले के भूमि रिकॉर्ड्स को शत-प्रतिशत डिजिटलाइज किए जाने से विभागीय कार्यों में सरलता के साथ-साथ जन सामान्य को भी काफी सहूलियत हो रही है। अब लोग अपने घर बैठे ही अपनी जमीन की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इतना ही नहीं भूमि संबंधी ज्यादातर काम जैसे जमाबंदी, परिमार्जन, अन्य प्रमाण पत्र, विशेष सर्वेक्षण अब लोग अपने घर बैठे ही करवा सकते है। इससे भूमि विवाद को कम करने में भी सफलता मिलेगी। इंदौर कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी. के नेतृत्व में इंदौर जिले में राज्य सरकार की योजनाएं, कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से और उन्हें धरातल पर क्रियान्वित करने और इसका लाभ आम लोगों तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। पहले जब लोगों को एक सुधार के लिए कई दिनों तक दफ़्तर का चक्कर काटना पड़ता था,अब यह कार्य आसानी से हो रहा है, जिससे उन्हें राहत मिल रही है।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *