नई दिल्ली : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कारगिल विजय दिवस की 22वीं वर्षगांठ पर मुख्य अतिथि के रूप में बारामूला का दौरा किया। राष्ट्रपति के साथ केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और चिनार कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडे भी थे। उन्होंने 1999 में कारगिल संघर्ष के दौरान भारतीय सशस्त्र बलों के अदम्य साहस और बलिदान को नमन किया अर् और बारामूला में डैगर युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।
बारामूला डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल वीरेन्द्र वत्स ने राष्ट्रपति का स्वागत किया और उन्हें शहर के इतिहास के बारे में जानकारी दी। जिसमें आजादी के बाद के विभिन्न अभियानों में शहर के योगदान को रेखांकित किया गया। इसके बाद राष्ट्रपति ने बारामूला डिवीजन के सैनिकों से परस्पर बातचीत की और उन्हें भविष्य के सभी कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं। बारामूला का दौरा करने के बाद, राष्ट्रपति गुलमर्ग के लिए रवाना हुए और हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल का अवलोकन किया। राष्ट्रपति को हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल में किए जा रहे प्रशिक्षण के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया गया।
Related Posts
March 24, 2021 तेजी से बढ़ रहा कोरोना संक्रमण, पौने पांच सौ से अधिक मिले नए संक्रमित, दो की मौत
इंदौर : कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर की रफ्तार बहुत तेज नजर आ रही है। हर दिन बढ़ रहे […]
July 29, 2023 संभागीय बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को लेकर बीजेपी ने किया व्यवस्था टोलियों का गठन
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सम्मेलन को करेंगे संबोधित।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह […]
June 9, 2021 इंदौर में कोरोना पर पाया गया नियंत्रण, डेढ़ फ़ीसदी से भी कम हुई संक्रमण दर
इंदौर : कोरोना संक्रमण पर अब लगभग नियंत्रण पा लिया गया है। संक्रमण दर डेढ़ फ़ीसदी से भी […]
March 22, 2022 10 से 25 फीसदी की गई गाइडलाइन में बढ़ोतरी, एक अप्रैल से होगी लागू
इंदौर : सोमवार को कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर मनीष सिंह की अध्यक्षता में जिला […]
February 3, 2022 करोड़ों के एमडी ड्रग्स मामले में फरार दो इनामी तस्कर गिरफ्तार
इंदौर : करोड़ों के एमडी ड्रग्स के मामले में फरार चैन्नई के 02 तस्करों को क्राइम ब्रांच […]
April 24, 2021 लेण्याद्री देवस्थान एक वर्ष से चला रहा कोविड केअर सेंटर, हजारों पीड़ितों को पहुंचाया लाभ
पुणे : कोरोना महामारीं के इस संकट काल में भी देश के बड़े तीर्थस्थलों के कर्ताधर्ता […]
August 1, 2021 20 अगस्त से पुनः प्रारम्भ हो जाएगा मेट्रो प्रोजेक्ट का काम…?
इंदौर : सांसद शंकर लालवानी की इंदौर मेट्रो के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद प्रोजेक्ट […]