इंदौर : शनिवार 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर की गई रिकॉर्ड टेस्टिंग में दो सौ से ज्यादा कोरोना संक्रमित मिले। हालांकि संक्रमितों का औसत 6 फीसदी से कम रहा। सैंपलिंग से ज्यादा टेस्टिंग किए जाने से पेंडिंग मामले भी कम हुए। किसी मरीज की मौत की पुष्टि भी शनिवार को नहीं की गई।
214 नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि।
शनिवार को 2995 सैम्पल लिए गए। रिकॉर्ड 3855 सैम्पलों की जांच की गई। 3624 सैम्पल निगेटिव पाए गए। 214 में संक्रमण की पुष्टि की गई। 17 रिपीट पॉजिटिव मिले।
आज दिनांक तक की बात करें तो कुल 175649 सैम्पल टेस्ट किए गए। इनमें 9804 पॉजिटिव पाए गए। शनिवार को किसी भी मरीज की मौत की पुष्टि नहीं की गई।
32 मरीजों को दिया गया डिस्चार्ज।
कोरोना संक्रमण से मुक्त होने पर शनिवार को 32 मरीज कोविड अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 6278 मरीज कोरोना को शिकस्त देकर घर लौट चुके हैं। 3184 मरीजों का इलाज फिलहाल किया जा रहा है।
पेंडिंग मामलों में आई कमीं।
शनिवार को रिकॉर्ड टेस्टिंग किए जाने से पेंडिंग मामलों में भी कमीं आई। 860 पेंडिंग सैम्पलों की टेस्टिंग किए जाने से बैकलॉग सैम्पल्स की संख्या घटकर 2236 रह गई है। ये बैकलॉग 5 अगस्त से अभी तक याने बीते 10 दिनों का है।
Related Posts
January 9, 2024 ठंड से बचाव के लिए जिला प्रशासन ने बेघर लोगों को वितरित किए कंबल
जरूरतमन्दो को रेनबसेरों में रुकवाया।
इंदौर : कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर जिला […]
September 28, 2022 चुनावी मोड में बीजेपी, नड्डा ने बुलाई प्रदेश प्रभारियों की बैठक
नई दिल्ली : भाजपा मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सभी प्रदेशों […]
January 25, 2025 इंदौर स्टेशन के रिडेवलपमेंट से पूर्व जनप्रतिनिधियों को योजना से कराए अवगत : सांसद लालवानी
शंकर लालवानी की वेस्टर्न रेलवे जीएम से मुलाकात में हुई विभिन्न रेल प्रोजेक्ट पर […]
January 9, 2023 अपनी विरासत को संजोने वाला इंदौर स्वाद में भी लाजवाब है
प्रवासी भारतीय सम्मेलन में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
प्रवासी भारतीय सम्मेलन का […]
January 23, 2021 गर्भवती पत्नी को जलाकर मारने वाला नराधम पति आजीवन कारावास से दण्डित
इंदौर : गर्भवती पत्नी की जलाकर हत्या करने वाले आरोपी पति को अदालत ने आजीवन कारावास व […]
March 11, 2021 महाशिवरात्रि पर शेषनाग के सिर पर सवार होकर नृत्य करेंगे भगवान भोलेनाथ
इंदौर : नवलखा स्थित मनकामेश्वर कांटाफोड़ शिव मंदिर में महाशिवरात्रि के महापर्व पर भगवान […]
July 12, 2022 औद्योगिक क्षेत्रों के लिए लैंड पुलिंग पॉलिसी घोषित, 22 हजार एकड़ में विकसित होगा नया औद्योगिक क्षेत्र
20 फीसदी नकद राशि बांटना भी शुरू, पीथमपुर के औद्योगिक क्षेत्र के 250 किसानों को 153 […]